फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crooks absconding robbery of Rs 27 thousand from petrol pump in Muzaffarnagar city

बदमाशों ने पेट्रोल पंप लूटा, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप, आरोपियों की तलाश में जुटे अफसर

Sat, 02 Nov 2019 09:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Nov 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
Crooks absconding robbery of Rs 27 thousand from petrol pump in Muzaffarnagar city
नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड पर बाइक सवार चार बदमाशों ने पेट्रोल पंप लूटकर सनसनी फैला दी। बदमाश केबिन में पेट्रोल पंप के मैनेजर व सेल्समैन को तमंचों से आतंकित कर 27 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में शहर के भोपा रोड पर दीपचंद बिलीचंद का पेट्रोल पंप है। शुक्रवार देर रात पेट्रोल पंप के मैनेजर देवेंद्र कुमार पंप पर काम करने वाले कर्मचारी गांव शेरनगर निवासी रविंद्र के साथ तेल बिक्री का हिसाब-किताब कर रहे थे। मैनेजर देवेंद्र के अनुसार रात करीब दस बजे दो बाइकों पर चार युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और सीधे केबिन में जा घुसे। एक बदमाश हेलमेट लगाए हुए था और बाकी तीन नकाबपोश थे। अंदर घुसते ही बदमाशों ने देवेंद्र व रविंद्र पर तमंचे तान दिए और शोर मचाने पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी। इससे सहमे दोनों लोग चुपचाप बैठ गए, जिसके बाद बदमाशों ने मेज की दराज में रखे तेल बिक्री के करीब 27 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: पेट्रोल पंप के सहायक मैनेजर से दिनदहाड़े 65 हजार रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लुटेरों के भागने के बाद पीड़ित कर्मियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। शहर क्षेत्र में पेट्रोल पंप लूट की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीओ मंडी हरीश सिंह भदौरिया व इंस्पेक्टर संजीव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से घटना की तहरीर ली। लुटेरों की तलाश में शहर में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है और बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज खंगाले
शहर क्षेत्र में पेट्रोल पंप लूट से हड़बड़ाई पुलिस ने पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर घटना में शामिल लुटेरों के सुराग खंगाले। हालांकि फुटेज से पुलिस को अधिक जानकारी लुटेरों के संबंध में नहीं मिल सकी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed