{"_id":"5d2c34218ebc3e6cf35f978c","slug":"badmash-absconding-robbery-of-rs-65-thousand-from-assistant-manager-of-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: पेट्रोल पंप के सहायक मैनेजर से दिनदहाड़े 65 हजार रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: पेट्रोल पंप के सहायक मैनेजर से दिनदहाड़े 65 हजार रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश
Mon, 15 Jul 2019 01:36 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी उत्तरप्रदेश में जहां पुलिस शातिर अपराधियों का लगातार खात्मा करने में जुटी है वहीं बदमाशों के हौसले उतने ही बुलंद हो रहे हैं। सोमवार को मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के सहायक मैनेजर से 65 हजार रुपये लूट लिए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार खतौली क्षेत्र में सोमवार को बदमाशों ने बड़ी लूट को अंजाम दिया। यहां खतौली स्थित स्टेट बैंक में रुपये जमा कराने पहुंचे मानसरोवर पेट्रोल पंप के सहायक मैनेजर देवेंद्र से दो बाइक सवार बदमाशों ने 65 हजार रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। वारदात को अंजाम देकर बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बदमाशों की काफी तलाश की गई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन