फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Criminals roaming freely, police failed

खुलेआम घूम रहे अपराधी, पुलिस नाकाम

Thu, 27 Feb 2020 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Criminals roaming freely, police failed
खुलेआम घूम रहे अपराधी, पुलिस नाकाम
विज्ञापन

खरखौदा। थाना खरखौदा क्षेत्र में बदमाश लगातार लूट, डकैती, हत्या, गोकशी सहित बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस बदमाशों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। खरखौदा पुलिस एक माह में हुई घटनाओं का खुलासा भी नहीं कर पाई है।
यह हुई घटनाएं
1. जनवरी में गांव कैली निवासी भाजपा नेता के दो पशु चोरी हो गए थे। ग्रामीणों ने चोरी हुए दोनों पशुओं सहित छोटे हाथी को पकड़ लिया था। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया था। अगले दिन पुलिस ने कोतवाली हापुड़ क्षेत्र से गाड़ी मालिक सहित दो आरोपियों को दबोच लिया था। लेकिन बाद में मिलीभगत कर पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज न कर दोनों आरोपियों को गाड़ी सहित छोड़ दिया।
विज्ञापन

2. 3 फरवरी को किठौर के गांव गोविंदपुरी में सेवानिवृत्त शिक्षक से गांव कैली में थ्री व्हीलर में सवार बदमाशों ने पिटाई कर नकदी व मोबाइल लूट लिया था।
3. 12 फरवरी को थाना से 500 मीटर की दूरी पर ही एक आम के बाग में गोकशों ने करीब 20 गोवंश काट दिए थे। पुलिस ने मामले में करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया था। आरोप है कि पुलिस ने बाद में मिलीभगत कर सभी आरोपियों को बिना जांच के छोड़ दिया। घटना के 14 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जबकि प्रदेश सरकार की हिदायत भी है कि यदि किसी भी थाना क्षेत्र में गोकशी होती है तो थानाध्यक्ष व सीओ के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

4. 20 फरवरी को हापुड़ के बझीलपुर निवासी बैंक प्रबंधक से कैली ओवरब्रिज के पास बदमाशों ने पांच हजार रुपये मोबइल लूट लिया था। पहले तो पुलिस मामले को दबाती रही लेकिन जब पीड़ित लूट का मामला दर्ज कराने की जिद पर अड़ गया तो पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी बदमाश नहीं पकड़े।
5. 22 फरवरी को गांव खंदावली में बदमाशों ने सेवानिवृत्त कर्मचारी की हत्या कर करीब पांच लाख की नगदी लूट ली थी। पुलिस ने दो दिन में मामले का खुलासा करने का दावा किया था, लेकिन पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।
6. 25 फरवरी को कस्बा में दिनदहाड़े दो बदमाश एक किराना व्यापारी के मकान में घुस गए तथा लूटपाट का प्रयास किया। इस मामले में भी पुलिस ने लीपापोती कर व्यापारीसे केवल मारपीट में ही तहरीर लेकर मामला समाप्त कर दिया।

7. 26 फरवरी को अपाचे सवार बदमाशों ने सेल्समैन से 30 हजार कर सामान लूट लिया। पुलिस ने सेल्समैन का नाम पता लिखकर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर चलता कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed