फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Criminals in every village, improve the record register in the police station.

Meerut News: गांव-गांव में अपराधी, थाने में रिकॉर्ड रजिस्टर सुधार करो

Wed, 20 Nov 2024 03:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Criminals in every village, improve the record register in the police station.
गंगानगर थाने में मालखाने का निरीक्षण करते  एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर। स्रोत संवाद
एडीजी ने तीन घंटे गंगानगर थाने में किया मुआयना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। गांव-गांव में अपराधी हैं, उनके रिकॉर्ड की जानकारी रजिस्टर नंबर-8 में होती है। रिकॉर्ड रजिस्टर सुधार करो, अन्यथा मैं कार्रवाई करूंगा। सीसीटीवी लगवाने पर जोर दीजिए और अपराधी पर शिकंजा कसे। गंगानगर थाने में तीन घंटे मुआयना करने के दौरान एडीजी डीके ठाकुर ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए।
हेड मोहर्रिर से सवाल किया कि अपराधी रजिस्टर-8 क्या होता है। हेड मोहर्रिर ने बताया कि गांव-गांव अपराधी है और उनका रिकॉर्ड रखने के लिए ये रजिस्टर होता है। साइबर सेल, महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला सिपाहियों से जानकारी ली। रात के समय हेल्प डेस्क पर तैनात दरोगा को सतर्क रहने की बात कही। हवालात के बाहर लगे कैमरे का फोकस पूरी हवालात में होने पर सवाल उठाए। सीसीटीवी की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। बैरक, मैस, असलहे का जानकारी ली। खामियां मिलने पर उसको सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



फायरिंग रेंज में गोली थाने से लेकर जाएं
एडीजी ने कहा फायरिंग रेंज में प्रयोग करने के लिए गोली थाने से लेकर जाएं। जब पुलिस लाइन से गोली मिलें, उन्हें थाने पर लाकर रख लें। इससे पुरानी गोली निकलती रहेंगी। उन्होंने हथियारों की जरूरत के बारे में जानकारी ली। थाने पर तैनात अंडर ट्रेनी 17 दरोगाओं के बारे में पूछताछ की। गंगानगर थाने की नई बिल्डिंग देखकर एडीजी ने सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला से कहा कि यहां इतनी जगह है। पहली मंजिल पर अपना ऑफिस बना सकते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगानगर थाने में मालखाने का निरीक्षण करते  एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर। स्रोत संवाद

गंगानगर थाने में मालखाने का निरीक्षण करते  एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर। स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed