कानून से बेखौफ: हस्तिनापुर में युवक ने हथियारों की सफाई करते हुए बनाई रील, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मेरठ से सटे हस्तिनापुर में एक युवक का खुलेआम हथियारों की सफाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विस्तार
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उक्त युवक हथियारों की सफाई करता नजर आ रहा है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का वीडियो हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युक्त युवक हथियारों के साथ बैठकर उनकी सफाई करता नजर आ रहा है।
इस मामले में हथियारों के साथ बैठे युवक का कहना है कि यह उनके लाइसेंसी हथियार हैं जो उसके भाई के नाम है जिनकी वह सफाई कर रहा था। जबकि यह वीडियो करीब तीन वर्ष पुराना है। किसी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ युवकों ने उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
उसने बताया कि जंगल में उनकी एक फैक्ट्री है जिसकी सुरक्षा के लिए उनके पास लाइसेंस की हथियार हैं। उसका और उसके परिवार के किसी भी व्यक्ति का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है वह साफ सुथरी छवि के आदमी हैं।
जबकि वायरल वीडियो क्षेत्र में सनसनी बना हुआ है। इस मामले में थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है वायरल वीडियो उनके पास अभी नहीं पहुंचा।