फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Criminal Badan Singh baddo has missing of friends in Meerut of Uttar Pradesh

यूपी: मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के साथी 'लापता', ये कुख्यात भी हुआ गायब, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Tue, 17 Nov 2020 02:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 17 Nov 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Criminal Badan Singh baddo has missing of friends in Meerut of Uttar Pradesh
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

गैंगस्टर की कार्रवाई के खौफ में ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो के साथी भी ‘लापता’ हो गए। पुलिस ने उनकी निगरानी शुरू की तो उन्होंने दिवाली भी घर से दूर मनाई और अपने आकाओं के संरक्षण में चले गए।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और संजीव बालियान के साथ दिल्ली में एक कार्यक्रम में बद्दो के साथी पपीत बढ़ला का फोटो वायरल होने के बाद पुलिस बद्दो के साथियों की निगरानी बढ़ाने का दावा कर रही है। हालांकि पुलिस यह पता नहीं कर पाई है कि बद्दो भारत में है या फिर विदेश भाग गया है। बद्दो और सिकंदर का लुकआउट जारी है। वहीं, बद्दो का दोस्त सुशील मूंछ भी ‘गायब’ है।
विज्ञापन


बद्दो की कोठी पर कुर्की की कार्रवाई करने के बाद पुलिस उसके साथियों पर शिकंजा कसने में लग गई है। पुलिस मानती है कि बद्दो की फरारी में उसके साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसके लिए वे जेल भी गए थे। दोबारा से पुलिस ने बद्दो के 17 साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय के अनुसार ब्रह्मपुरी थाना पुलिस द्वारा पपीत बढ़ला, सोनू सहगल, मुकेश गुप्ता, अनिल छाबड़ा समेत 17 लोगों पर गैंगस्टर की फाइल तैयार कर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों को भेज दी है। इस संबंध में कानून विशेषज्ञों की राय ली जा रही है।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता के बाद फिर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, मेरठ में खूब उड़ रही कानून की धज्जियां

दोबारा जाना पड़ेगा जेल 
28 मार्च, 2019 को बद्दो पुलिस कस्टडी से दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल से फरार हुआ था। बद्दो का बेटा सिकंदर भी साथ था। मामले में पुलिस ने होटल मालिक मुकेश गुप्ता, अनिल छाबड़ा, सोनू सहगल, लल्लू मककड़, एतेहशाम, भानू प्रताप सिंह समेत दो दर्जन से अधिक लोग जेल भेजे थे। पुलिस ने अब फिर इन्हें जेल भेजने की तैयारी कर ली है।

एमडीए के नोटिस का जवाब देने का आज अंतिम दिन 
बद्दो पर शिकंजा कसने के लिए एडीए ने भी तैयारी की है। दिवाली से पहले बद्दो के मकान और दुकान के निर्माण साक्ष्य दिखाने के लिए नोटिस भेजा गया था। ये नोटिस कुलदीप कौर और अजय सहगल को भेजे गए थे। मंगलवार को सुबह 11 बजे कार्यालय में उपस्थित होकर नोटिस का जवाब देने का अंतिम दिन है। इसके बाद एमडीए आगे की कार्रवाई करेगा। एमडीए के जोनल अधिकारी धीरज सिंह की ओर से जारी किए गए नोटिस में मकान पर अनाधिकृत निर्माण बताया गया था। नोटिस के अनुसार मकान में लगभग 100 वर्ग मीटर अनाधिकृत निर्माण किया गया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed