मेरठ: कॉलेज में युवक की जमकर पिटाई, बखेड़ा, फायरिंग से फैली दहशत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जिले के एनएएस कॉलेज में छात्र गुटों के बीच तनातनी कम नहीं हो रही है। मंगलवार को कॉलेज की पार्किंग में मारपीट और फायरिंग से भगदड़ मच गई। एक युवक को घायल करने के बाद हमलावर भाग निकले। घायल युवक ने सिविल लाइन थाने में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी।
ग्राम सतवई निवासी नवीन एनएएस कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। मंगलवार को नवीन अपने भाई अभिषेक उर्फ हैप्पी के साथ द्वितीय वर्ष की मार्कशीट लेने कॉलेज आया था। अभिषेक को कॉलेज की पार्किंग में छोड़कर नवीन अंदर चला गया। इसी बीच करीब दर्जन भर युवक वहां पहुंचे और उन्होंने अभिषेक को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। अभिषेक किसी तरह हमलावरों से छूटकर पार्किंग से बाहर आया तो एक हमलावर ने तमंचे से एक के बाद एक दो गोलियां चलाकर दहशत फैला दी।
दिनदहाड़े बीच सड़क पर हुई फायरिंग से भगदड़ मच गई। हमलावर भी बाइकों से फरार हो गए। सूचना पर कॉलेज प्रशासन और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात के बाद काफी संख्या में छात्र घायल युवक को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि कॉलेज में काफी समय से जाट व गुर्जर समाज के युवकों में विवाद चल रहा है। इसी के चलते यह बखेड़ा हुआ। घायल अभिषेक के भाई नवीन ने बताया कि हमलावरों में कॉलेज के तीन छात्रों के अलावा करीब आधा दर्जन से अधिक छात्र एक हॉस्टल के थे।
यह भी पढ़ें: मेरठ के दो कॉलेजों में संघर्ष के बाद फायरिंग, जमकर हुआ बखेड़ा, तस्वीरें
पंद्रह दिन में तीसरी घटना
छात्र गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बढ़ती जा रही है। अकेले एनएएस कॉलेज में 15 दिन में छात्र गुटों में मारपीट की यह तीसरी वारदात है। इससे पूर्व में भी पीड़ित पक्ष ने थाने जाकर तहरीर दी। लेकिन आरोपी पक्ष के छात्रों ने राजनीतिक दबाव बनाकर समझौता करा दिया। पुलिस भी ऐसे मामलों में कोई गंभीरता नहीं दिखा रही।
सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह के अनुसार कॉलेज प्रशासन से संपर्क कर आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस दोनों पक्षों पर अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कराएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/