फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youths attacked on BJP district president's son in Baghpat city

भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे पर कातिलाना हमला, युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 14 Aug 2019 08:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Aug 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Youths attacked on BJP district president's son in Baghpat city
हमले के बाद जानकारी जुटाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के बेटे पर उस समय नेहरू मूर्ति के नजदीक दस-बारह युवकों ने कातिलाना हमला किया। जब वह खत्री गढ़ी में कोचिंग करने जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर जिलाध्यक्ष कोतवाली पहुंचे और उन्होंने अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


घायल आकाश पुत्र वेदपाल उपाध्याय दिल्ली बस स्टैंड से पैदल ही खत्री गढ़ी में एक कोचिंग सेंटर पर कोचिंग करने जा रहा था। जब वह नेहरू मूर्ति पर पहुंचा तो दस-बारह युवकों ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब वह बचकर भागने लगा तो उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। किसी तरह लोगों ने उसे बचाया। 
विज्ञापन


आरोप है कि उसकी जेब से वे पर्स भी छीनकर ले गए। इसमें 500 रुपये और कीमती कागज थे। इसकी सूचना उसने अपने पिता भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय को दी और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली प्रभारी आरके सिंह मौके पर पहुंचे और हमलावरों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। इस संबंध में आकाश ने अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed