फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth murdered bodies dumped in a field

युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका

Sun, 03 Apr 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sun, 03 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered bodies dumped in a field
मिल में हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
पेपर मिल में काम करने वाले एक युवक की गला घोटकर हत्या कर दी गई और उसका शव सैनी-उलकपुर मार्ग पर एक खेत में फेंक दिया। शनिवार सुबह लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस दौरान मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए और मिल के अंदर घुसकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

 

मिल की ओर से मृतक के परिजनों को तीन लाख रुपये का मुआवजा देने की बात पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों की तहरीर पर इंचौली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

भावनपुर के औरंगाबाद निवासी मुकेश (28) पुत्र राजकुमार उलकपुर गांव के नजदीक आनंद ट्रप्लेक्स बोर्ड लिमिटेड में करीब नौकरी करता था। शुक्रवार को मुकेश ड्यूटी करने के बाद रात 10 बजे साइकिल से घर के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने मुकेश की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने सैनी-उलकपुर मार्ग पर राजवीर के मक्का के खेत में युवक का शव देखा। जिसके गले में बेल्ट का फंदा लगा हुआ था। सूचना पर इंचौली, गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं औरंगाबाद गांव से परिजन और ग्रामीण भी वहां पहुंचे और हंगामा करने लगे। परिजनों ने बताया कि मुकेश की साइकिल खेत के बाहर पड़ी हुई थी। परिजनों ने मिल के किसी साथी कर्मचारी पर हत्या करने का आरोप लगाया।

 

सीओ सदर देहात रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने की कोशिश की। इस बीच ग्रामीण जबरन मिल के अंदर घुस गए और हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ता देख भावनपुर और परीक्षितगढ थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोग मिल के मुख्य ऑफिस की ओर जाने लगे तो मृतक के परिजनों ने उन्हें रोक दिया। बाद में सीओ सदर देहात, मृतक के पिता और मिल के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। इसमें मिल की ओर से तीन लाख रुपये मुआवजा देने की बात पर ग्रामीण शांत हुए।

तीन भाइयों में मंझला था मुकेश
मां
मिथलेश ने बताया कि मुकेश की शादी तीन वर्ष पूर्व पूनम के साथ हुई थी। मुकेश का बड़ा भाई वीरपाल और छोटा भाई महेश गांव में ही खेती करते हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि मुकेश की किसी से कभी कहासुनी तक नहीं हुई।

मुकेश नाम को लेकर हुआ हंगामा
मिल
के रजिस्टर में मुकेश नाम से सुबह आठ बजे की एंट्री देख ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने फर्जी एंट्री करने की बात करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में मिल कर्मचारियों ने बताया कि  मुकेश नाम की एक महिला मिल में काम करती है। यह उसकी एंट्री है।



मिल के गेट के एंट्री रजिस्टर के अनुसार मुकेश रात दस बजे मिल से बाहर निकला था। उसके साथ और भी बहुत लोग साथ निकले थे। यह लूट की घटना नहीं है। मुकेश के साथ जो रात के समय बाहर निकले उनसे पूछताछ की जाएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  -रणविजय सिंह, सीओ सदर देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed