फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth killed by brick in Jitauli

जिटौली में ईंट से कूचकर युवक की हत्या

Mon, 27 May 2019 04:22 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Mon, 27 May 2019 04:22 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by brick in Jitauli
थाने में खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला
जिटौली गांव के जंगल में एक 40 वर्षीय युवक की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सुबह करीब 7:30 बजे जिटौली गांव निवासी बिछपाल सिंह खेतों पर गया तो एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा आनंद प्रकाश मिश्रा ने शव की शनाख्त का प्रयास किया। मोर्चरी में शव शनाख्त महिपाल सिंह (40) पुत्र दयाचंद निवासी गांव सोफीपुर थाना पल्लवपुरम के रूप में हुई।
विज्ञापन

थाने में महिपाल की पत्नी प्रीति ने बताया कि वह मजदूरी करता था। शनिवार सुबह 11 बजे से लापता था। वह गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पल्लवपुरम थाने पहुंची थी। जहां पता चला कि एक व्यक्ति का शव मिला है। शव देखते ही महिपाल की पत्नी रोने लगी। महिला ने बताया कि उसके देव, कृष्णा व सिमरन नाम के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश में हत्या की आशंका
पत्नी प्रीति ने बताया कि पति की किसी से रंजिश नहीं थी, लेकिन पति शराब पीने का आदी था। मौके पर पुलिस को शराब की खाली बोतल, गिलास व नमकीन के पैकेट पड़े मिले थे। पुलिस ने शराब पीने के बाद विवाद की आशंका जताई है।

दस दिनों में चार मर्डर
थाना क्षेत्र में पिछले 10 दिनों में चार हत्याएं हो चुकी हैं। 10 दिन पूर्व एसटीपी प्लांट के पास पानी में एक 40 वर्षीय महिला का शव मिला था। उसकी आज तक शनाख्त नहीं हुई। चार दिन पूर्व सुंदर नगर में अनुज नाम के एक युवक की हत्या हुई। आरोपियों को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। दो दिन पूर्व नंगलाताशी में एक जूस विक्रेता का शव सीवर में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जता तहरीर दी। पुलिस अभी तक मामले की जांच कर रही है। अब महिपाल की ईंटों से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। लगातार वारदात होने से पुलिस में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed