{"_id":"5803dc3e4f1c1b6c6128fdbc","slug":"young-man-murder-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पीट पीटकर हत्या, खेत में फेंका शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की पीट पीटकर हत्या, खेत में फेंका शव
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 17 Oct 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
बंटी का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों से बात करती।
- फोटो : अमर उजाला
एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका शव रुड़की रोड स्थित एक खेत से मिला तो सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पत्नी ने पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र पर हत्या का आरोप लगाया। जबकि मां ने पुत्रवधू पर ही हत्या का आरोप लगा दिया। पुलिस के अनुसार अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार पल्लवपुरम फेज-दो डबल स्टोरी निवासी बंटी (36) पुत्र पुष्पपाल मजदूर था। जो पत्नी मंजू, बेटे शुभम (7) और बेटी रितिका (5) के साथ करीब तीन साल से डौरली गांव में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर छग्गा के घर किराए पर रह रहा था। शनिवार रात से बंटी घर से गायब था। रविवार सुबह करीब सात बजे उसका शव रुड़की रोड के शीलकुंज मार्ग पर खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने उसके कपड़ों से मिले कागज के आधार पर उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
सास-बहू ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
सूचना पर बंटी की पत्नी के अलावा मां कमलेश और बहन गुड़िया पहुंची। मंजू ने आरोप लगाते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र ने उसे शनिवार रात करीब 11:30 बजे बताया था कि बंटी रुड़की रोड पर शराब पीकर पड़ा है। लेकिन मैं घर पर अकेली थी, मोबाइल में पैसे भी नहीं थे। मुझे पता होता कि मेरे पति की हत्या कर दी गई तो मैं रात को ही पहुंच जाती। आरोप लगाया कि बंटी दो दिन से पिता-पुत्र के साथ ही था। उसे शराब में कुछ मिलाकर मारा गया है। वहीं, कमलेश ने मंजू पर ही बंटी की हत्या कराने का आरोप लगा दिया। आरोप-प्रत्यारोप को लेकर सास-बहू मौके पर ही भिड़ने को तैयार हो गईं। पुलिस ने उन्हें किसी तरह शांत किया।
विज्ञापन
अवैध संबंध तो नहीं बने हत्या का कारण
पुलिस के अनुसार बंटी के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। अंदेशा है कि हत्या से पहले उसे बुरी तरह से पीटा गया। पुलिस अवैध संबंधों के चलते हत्या होना मानकर जांच कर रही है।
मासूम बोले कहां गए पापा
पुलिस जब बंटी का शव पोस्टमार्टम के लिए लेकर गई तो शुभम और रितिका ने मां मंजू से बिलखते हुए पूछा कि मां पुलिस पापा को लेकर कहां गई है। पापा घर कब आएंगे। दोनों मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहां मौजूद लोगों ने भी उन्हें सांत्वना देकर चुप कराया।
कोट
मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। केवल सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- आरसी पंत, एसओ पल्लवपुरम