फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   wife murder in meerut

शादी में जाने की जिद की तो कर दी पत्नी की हत्या

Wed, 20 Apr 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Wed, 20 Apr 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
wife murder in meerut
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : फाइल फोटो
परतापुर इलाके में मंगलवार को एक युवक ने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि पत्नी अपने मामा की शादी में जाने की जिद पर अड़ी थी। जिसके चलते उसने पत्नी की हत्या कर दी। मायके वालों ने ससुर और सास को भी नामजद किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ करने में लगी है।
विज्ञापन

परतापुर थानाक्षेत्र के बृज विहार कॉलोनी निवासी विकरांत वर्मा की शादी 23 नवंबर 2015 को रोहतक निवासी कविता से हुई थी। करनाल, हरियाणा में कविता के मामा की मई में शादी है। जिसके चलते कविता करनाल शादी में जाने की जिद कर रही थी, लेकिन विकरांत उसको मना कर रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह दोनों में इस बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक विकरांत वर्मा ने गला घोटकर कविता की हत्या कर दी। कविता की मौत की जानकारी पर उसके मायके वाले मौके पर पहुंचे और परतापुर थाने जाकर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने विकरांत वर्मा, उसके पिता राकेश वर्मा और मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें विकरांत ने हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पुलिस ने कविता के भाई की तहरीर पर पति, सास और सुसर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed