फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   whisky maffia in meerut

शराब माफिया के घर तोड़फोड़, पथराव

Mon, 14 Sep 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 14 Sep 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
whisky maffia in meerut

थाना टीपीनगर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री से गुस्साईं महिलाओं ने शराब माफिया के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इस दौरान करीब पचास पेटी शराब की बोतलें तोड़ दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकारी तो लोगों ने पथराव कर दिया।

विज्ञापन


थाना टीपीनगर क्षेत्र स्थित नई बस्ती समेत कई मोहल्लों में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। माफिया बेखौफ शराब की बिक्री, सट्टेबाजी और कैसिनो चलाते हैं। आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से ये सब अवैध काम हो रहे हैं। रविवार को महिलाओं ने नई बस्ती निवासी एक शराब माफिया के घर पहुंच कर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


महिलाओं ने इस दौरान 50 पेटी अवैध शराब बरामद की और सभी बोतलें घर से बाहर लाकर तोड़ दीं। मौके पर पहुंची टीपीनगर थाना पुलिस ने शराब माफिया पर कार्रवाई करने के बजाए महिलाओं पर ही लाठी फटकारी तो महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया। देखते-देखते ही सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और पुलिस पर पथराव कर दिया। वहीं पुलिस पर भी भीड़ पर पथराव करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा ने महिला को पीटा
टीपीनगर सब्जी मंडी चौकी पर तैनात एक दरोगा ने इस दौरान पूनम उर्फ मुस्कान की जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसका दांत टूट गया और उसे चोर्टें आइं। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा मारपीट और पथराव में नई बस्ती निवासी राजबाला, गुड्डी, महेंद्री और अरुण भी घायल  हो गए।

कार्रवाई की मांग को लेकर थाना घेरा
उधर, हंगामे के बाद शराब माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा नेता चरण सिंह लिसाड़ी के नेतृत्व में महिलाओं समेत सैकड़ों लोगों ने टीपीनगर थाने का घेराव किया। लोगों ने एसओ टीपीनगर पर माफिया से मिलीभगत और साठगांठ से अवैध शराब का धंधा कराने का आरोप लगाया। लोगों ने शराब माफिया के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।


बनाई कमेटी, शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन
थाने पर हंगामे की सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी रफीक अहमद मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। सीओ ने क्षेत्रीय नागरिकों की तीन सदस्य कमेटी बनाई और उनसे शराब माफिया की सूची देने को कहा। सीओ रफीक अहमद ने बताया कि अवैध शराब और सट्टेबाजी कराने वालों की मदद करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed