फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   videshi mahila jail bheji

विदेशी महिला जेल भेजी, बाकी थाने से छोड़े   

Sun, 22 Apr 2018 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Apr 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
videshi mahila jail bheji
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एनएच-58 स्थित होटल से शुक्रवार रात दो विदेशी महिलाओं समेत 17 लोगों को गिरफ्तार करने के मामले में पुलिस ने 16 लोगों को शनिवार को थाने से जमानत पर छोड़ दिया। वहीं, एक विदेशी महिला को जेल भेज दिया गया। तुर्किस्तान निवासी इस महिला की वीजा अवधि पांच साल पहले ही खत्म हो गयी थी और वह भारत में अवैध रूप से रह रही थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने प्रेस वार्ता में बताया कि इन आरोपियों में दो विदेशी महिलाएं, दो स्थानीय महिलाएं और 13 अन्य लोग थे। इन सभी के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में केस दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि इनमें तुर्किस्तान निवासी महिला गुलसाथ पत्नी मेदेमान का वीजा वर्ष 2013 तक ही वैध था। लेकिन वीजा एक्सपायर होने के बावजूद भी वह भारत में रह रही थी। पल्लवपुरम और महिला थाना पुलिस ने उक्त विदेशी महिला सहित पांच लोगों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी विदेशी महिला का विदेशी अधिनियम के तहत रिमांड मंजूर कर लिया। जबकि अन्य आरोपियों का रिमांड कोर्ट ने खारिज कर दिया। वहीं, दूसरी विदेशी महिला भी तुर्किस्तान की बतायी गयी, जिसे उसके पति की सुपुर्दगी में दे दिया गया। 
विज्ञापन


कहां है एलआईयू
एसपी सिटी के मुताबिक दोनों विदेशी महिलाओं ने बताया कि वह शुक्रवार को मेरठ में घूमने आई थीं। रात होने के चलते वह हाइवे स्थित होटल में रुकी थी। सवाल उठता है कि वीजा खत्म होने के बाद भी विदेशी महिला भारत में कैसे रह रही थी और एलआईयू की नजर में वह अब तक क्यों नहंी आई थी। एसपी का कहना है कि विदेशी महिला कब से रुकी थी, इसकी गंभीरता से जांच होगी। हाइवे स्थित होटलों में विदेशी महिलाएं आती हैं, इसकी भी निगरानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट  
पुलिस द्वारा विदेशी महिलाएं पकड़े जाने की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। जिसके बाद गृह मंत्रालय ने इस पर रिपोर्ट मांगी है। विदेशी महिलाओं को अवैध तरीके से रात भर हिरासत में रखा गया, इसका भी पुलिस से जवाब मांगा गया है, जिसके बाद से पुलिस अधिकारी टेंशन में आ गए हैं। वहीं, पुलिस अफसरों का दावा है कि किसी भी महिला के साथ गलत व्यवहार नहीं हुआ। महिला थाने में उनको रखा गया था। 


वीजा अवधि थी खत्म
जांच रिपोर्ट के अनुसार एक विदेशी महिला वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में रह रही थी। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। होटल मालिक और मैनेजर समेत बाकी आरोपियों को थाने से जमानत पर छोड़ा गया है। -मंजिल सैनी दहल, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed