फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Police raid in mandap with a team and one woman arrested in Meerut

छापा: ब्रांडेड के नाम पर बेच रहे थे नकली हैंडबैग, महिला गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेंगे बड़े राज

Tue, 19 Oct 2021 01:12 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Oct 2021 01:12 AM IST
सार

सहारनपुर जिले में सोमवार को ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (गुरुग्राम) की टीम ने सोमवार को बड़ी संख्या में नकली हैंडबैग पकड़े हैं। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP News: Police raid in mandap with a team and one woman arrested in Meerut
टीम का छापा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (गुरुग्राम) की टीम ने मेरठ पुलिस के साथ मिलकर सोमवार को रंगोली मंडप में चल रही प्रदर्शनी में छापा मारकर नामी कंपनी के डुप्लीकेट लेडीज हैंड बैग पकड़े हैं। पुलिस ने स्टॉल पर बैठी रितु आनंद को गिरफ्तार कर करीब 15 लाख रुपये का माल बरामद किया है। पुलिस ने मेला आयोजक उत्कर्ष गुप्ता और उनकी पत्नी तान्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों फरार हैं। 

विज्ञापन


ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव के डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह को सूचना मिली कि शास्त्री नगर निवासी उत्कर्ष गुप्ता व उनकी पत्नी तान्या गुप्ता मेरठ के रंगोली उत्सव मंडप में लेडीज हैंड बैग की ब्राडेंड कंपनी के डुप्लीकेट बैग सस्ते दामों पर बेचे जा रहे हैं। इसका प्रचार इंस्टाग्राम पर भी किया जा रहा था। धीरेंद्र सिंह ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी को सूचना दी। सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई की। 
विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस नामजद फरार दंपती की तलाश में जुटी है। आरोपी ब्रांडेड कंपनी का 30 हजार रुपये का नकली बैग 1500 रुपये में बेच रहे थे। पुलिस ने बताया कि आयोजक इंस्टाग्राम और फेसबुक पर विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों के लिए बुकिंग करते थे। प्रदर्शनी में आकर कोई भी उत्पादों की बिक्री के लिए जगह ले लेता है। वहीं फेसबुक व व्हाट्सअप पर निगरानी बढ़ने के बाद इसे इंस्टाग्राम पर ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रांडेड के नाम पर बिकते मिले नकली हैंड बैग
टीम ने मौके से स्टॉल संचालिका को हिरासत में लेकर 70 से ज्यादा हैंड बैग बरामद किए गए हैं। कंपनी ने थाने में तहरीर देकर दो लोगों के खिलाफ कापी राइट एक्ट में मुकदमा पंजीकृत करा दिया है। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: छात्रों की फीस के 50 लाख ले उड़ा एमपीएस का क्लर्क, अभिभावकों को स्कूल ने भेजे नोटिस तो खुला मामला

कंपनी के अधिकारियों ने तीन दिन पहले एसपी सिटी विनीत भटनागर से संपर्क किया और मामले की जानकारी दी। सोमवार को कंपनी के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने पुलिस के साथ मंडप में चल रही प्रदर्शनी में छापा मारा। यहां एक स्टॉल पर ब्रांडेड कंपनी सब्यसाची के डुप्लीकेट लेडीज हैंड बैग पकड़ लिए। यह स्टाल एक महिला संभाल रही थी। हैंड बैग से जुड़ी जानकारी मांगने पर वह कुछ नहीं बता सकी। सब्यसाची कंपनी के लेडीज हैंड बैग की अलग-अलग वैरायटी देख कंपनी के लोग भी दंग रह गये। सब्यसाची के जिस बैग की कीमत 30 हजार थी, वह 1500 रुपये में यहां बेचा जा रहा था। अलग-अलग दाम के 68 हैंड बैग जब्त कर टीम थाने आ गई और महिला सहित तीन लोगों पर कापी राइट एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कराया। महिला के मुताबिक करीब तीन लाख का माल मिला है। जबकि कंपनी के वास्तविक दामों के अनुसार यह 14 लाख से अधिक का माल बताया जा रहा है। 

इंस्टाग्राम के जरिए चल रहा खेल
धीरेंद्र सिंह ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए यह खेल चल रहा है। कुछ दिन पहले कंपनी के हाथ तिजोरी बाय तान्या अकाउंट पर प्रदर्शनी का विवरण प्राप्त हुआ। दो दिन की यह प्रदर्शनी बताई गई। जो लोग इस अकाउंट से जुड़े थे, उनमें सब्यसाची के उत्पाद का भी जिक्र था। 17 सितंबर को भी टीम को ऐसे ही एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रदर्शनी का विवरण मिला था। वह प्रदर्शनी दिल्ली रोड पर एक होटल में थी। उसी में तिजोरी बाय तान्या का जिक्र मिला। यही महिला वहां भी मौजूद थी।  

यह भी पढ़ें: मिशन 2022: मेरठ में असदुद्दीन ओवैसी की रैली की तैयारी तेज, शाहिद अखलाक जल्द ले सकते हैं बड़ा फैसला

प्रदर्शनी के बहाने होती बुकिंग
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रदर्शनी की खास बात यह है कि इसमें हर कंपनी स्टाल पर अपने-अपने उत्पाद का प्रदर्शन करती है। प्रदर्शनी में आकर कोई भी व्यक्ति उत्पाद चुन लेता और बुकिंग भी साथ ही हो जाती। बाद में यह माल बुकिंग करने वाले को उपलब्ध करा दिया जाता। फेसबुक व व्हाट्सअप पर निगरानी बढ़ने के बाद इसे इंस्टाग्राम पर ले जाया गया, जिस पर काफी लोग सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed