फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Police has started investigation in the case of sexual harrasment of a BJP woman leader in Meerut.

भाजपा महिला नेता से दुष्कर्म: पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती, जांच में जुटे अफसर

Fri, 11 Jun 2021 08:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Jun 2021 08:29 PM IST
सार

भाजपा महिला नेता से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को आपबीती बताई और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
UP News: Police has started investigation in the case of sexual harrasment of a BJP woman leader in Meerut.
मेरठ में भाजपा महिला नेता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में भाजपा महिला नेता से दुष्कर्म के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पीड़िता को साथ लेकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गहनता से छानबीन की। इस दौरान महिला ने पुलिस को आपबीती बताई और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


भाजपा महिला नेता ने स्पोर्ट्स के कारोबारी अजय मितल के बेटे अरुण मितल व उसके परिवार पर दुष्कर्म का मुकदमा कराया था। आरोपी की सूरजकुंड पर स्पोर्ट्स की फैक्टरी है। आरोप था कि इस फैक्टरी में भाजपा महिला नेता को आरोपी ने बुलाया था। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की गई। वहीं गुरुवार को आरोपी पक्ष अधिवक्ता राम कुमार शर्मा के साथ एडीजी ऑफिस में पहुंचे थे। जहां उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया था। 
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को विवेचक पीड़ित महिला नेता को साथ लेकर आरोपी की फैक्टरी (घटनास्थल) पर पहुंच गए और मामले की जांच पड़ताल की। जहां पर फैक्टरी के कर्मचारी मौजूद थे। आधा घंटा जांच पड़ताल के बाद पुलिस वापस लौट आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि आरोपी पर उसकी हत्या भी करा सकते हैं। वह बार-बार समझौता न करने पर धमकी दे रहे थे। इस मामले में सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने कहा है कि निष्पक्ष जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed