फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Constable death in hospital during treatment after shot by criminals at Baghpat

दिल्ली पुलिस के सिपाही की उपचार के दौरान मौत, बदमाशों ने मारी थी गोली, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 08 Sep 2020 10:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 08 Sep 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
UP News: Constable death in hospital during treatment after shot by criminals at Baghpat
मामले की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस के सिपाही मनीष की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को दिल्ली से ड्यूटी से लौटते समय पिलाना-बंथला मार्ग पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने गोली मारी थी। वारदात सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में हुई थी। उधर, मनीष की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानिए पूरी घटना
दिल्ली पुलिस के सिपाही मनीष को ड्यूटी से लौटते वक्त सोमवार को बदमाशों ने गोली मारी थी। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया था कि अब तक की जांच में सामने आया है कि मनीष से पहले मारपीट की गई, उसके बाद गोली मारी गई। हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


वारदात के वक्त मनीष कुमार सादे कपड़ों में था। बदमाशों ने उसे आम आदमी समझकर पकड़ लिया था। अगर वह वर्दी में होता तो शायद वे उसे न रोकते। मनीष को गोली लगने की सूचना मिलने पर बालैनी और सिंघावली अहीर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल को लेकर दोनों थानों की पुलिस में सीमा विवाद हो गया। सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत और सीओ सदर ओमपाल सिंह मौके पर पहुंचे। जांच में क्षेत्र सिंघावली अहीर थाने का निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रेम से निकाह तक पहुंचा रिश्ता... फिर खौफनाक वारदात, दर्दनाक हैं ये दो बड़ी घटनाएं, तस्वीरें

रोते-बिलखते पहुंचे मनीष के परिजन
मनीष को गोली मारे जाने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पिता कृष्णपाल ने कहा कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। न जाने क्यों उनके बेटे को शिकार बनाया गया। 

अपराध बेकाबू, काम नहीं आए बैरियर
जिले में अपराध बेकाबू हैं। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने 15 जगह बैरियर लगाए हैं। मंशा है कि अपराधी भागे तो उसे पकड़ा जा सके। लेकिन सिपाही को गोली मारकर भी बदमाश आसानी से भाग गए। पुलिस भी उनका सुराग नहीं लगा सकी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed