फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Attack on Delhi police during raid in jali kothi of Meerut and accused arrested

निशानदेही पर छापा: शातिर चोर को पकड़ने आई दिल्ली पुलिस पर हमला, मौके पर पहुंची मेरठ पुलिस, खूब फटकारी लाठियां

Wed, 01 Sep 2021 02:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Sep 2021 02:18 AM IST
सार

शातिर चोर को पकड़ने आई दिल्ली पुलिस पर हमला कर दिया गया। सूचना पर मेरठ पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP News: Attack on Delhi police during raid in jali kothi of Meerut and accused arrested
आरोपी को ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में जली कोठी में दबिश देने गई दिल्ली पुलिस पर हमला हो गया। एक आरोपी की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने शातिर चोर शादाब को दबोचा था। उसके परिजनों ने पुलिस के साथ मारपीट कर दी। जानकारी लगते ही देहलीगेट थाने की पुलिस पहुंची और लाठियां फटकार कर आरोपी को दिल्ली पुलिस के साथ रवाना कराया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया
जामियानगर दिल्ली थाने के दरोगा प्रदीप शर्मा, रूप सिंह, विनोद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी एक आरोपी आकिल को लेकर मेरठ पहुंचे। देहलीगेट थाने में आमद दर्ज की और जली कोठी में शातिर वाहन चोर शादाब उर्फ बाबूलाल के यहां पर दबिश दी। पुलिस ने शादाब को दबोच लिया। इसका पता लगते ही परिवार के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और दिल्ली पुलिस पर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


जली कोठी के लोगों ने दिल्ली पुलिस के साथ मारपीट शुरू कर दी और टीम को बंधक बनाने का प्रयास किया गया। इसकी जानकारी लगते इंस्पेक्टर देहलीगेट राजेंद्र त्यागी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने जली कोठी में जुटी भीड़ को लाठियां फटकार खदेड़ा। स्थानीय पुलिस ने आरोपी शादाब के साथ दिल्ली पुलिस को वहां से निकाला और रवाना भी कराया। देहलीगेट थाने में इस घटना का तस्करा डाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादाब को पकड़ा तो पिता ने खुद को छुरी मारी 
बेटे शादाब को पकड़ने के बाद उसके पिता शरीफ उर्फ भूट्टो ने हंगामा कर दिया। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस ने शरीफ को कमरे में बंद कर दिया। इस पर शरीफ ने खुद की गर्दन पर छुरी मार ली। शोर मचा तो पुलिस उसके बेटे शादाब को वहां से लेकर रवाना हो गई। बाद में देहलीगेट पुलिस स्थिति नियंत्रण करने में लगी रही।

आकिल ने किया हथकड़ी छुड़ाने का प्रयास 
आकिल ने दिल्ली पुलिस के सिपाही से हथकड़ी छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले आकिल को दिल्ली पुलिस ने जली कोठी से गिरफ्तार किया था। वह दिल्ली पुलिस की रिमांड पर है। पूछताछ में ही उसने शादाब का नाम बताया था। दोनों शातिर वाहन चोर हैं और दिल्ली से वाहन चोरी करके यहां मेरठ लाकर काटते हैं। 

आरोपियों के भाई भी शातिर अपराधी
पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने दो दिन पहले आकिल को पकड़ा था। उसका भाई जाकिर उर्फ 26 है जो शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, शादाब का भाई शुऐल उर्फ शीला है जो शातिर वाहन चोर है। उस पर भी 50 से अधिक केस दर्ज है। दोनों आरोपी अपने भाइयों के साथ चोरी की वाहन काटने का काम करते हैं। 

सोतीगंज में बना रखे हैं गोदाम 
सोतीगंज में आकिल व शादाब ने गोदाम बना रखे हैं। जहां पर चोरी और लूट के वाहन काटने का काम करते हैं। मेरठ में एसएसपी ने सोतीगंज पर शिकंजा कसा था, जिसके चलते शातिर चोर वहां से मेवात भाग गए थे। आकिल दिल्ली से बाइक चोरी के मामले में वांछित था। उसकी तलाश में कई दिन से पुलिस लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed