{"_id":"61954d414507b75d813ecefc","slug":"up-news-a-youth-of-meerut-kidnapped-delhi-girl-and-now-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ के युवक ने किया था दिल्ली की किशोरी का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: मेरठ के युवक ने किया था दिल्ली की किशोरी का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 18 Nov 2021 12:13 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:13 AM IST
सार
मेरठ के एक युवक ने दिल्ली की किशोरी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने दिल्ली में अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली की किशोरी का मेरठ में फूलबाग कॉलोनी के रहने वाले युवक ने अपहरण कर लिया। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। किशोरी को भी बरामद कर लिया गया। आरोपी की पिटाई भी करनी शुरू कर दी। दिल्ली पुलिस किशोरी और आरोपी को दिल्ली लेकर रवाना हो गई। पुलिस का कहना है कि किशोरी का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नौचंदी पुलिस के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली से किशोरी का अपहरण हो गया था। परिजनों ने दिल्ली में अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कराया था। बुधवार को कुछ लोगों ने पुलिस को फूलबाग कॉलोनी में किशोरी को लाने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मौत का खौफ: कैंसर ने छीनीं इतनी जिंदगियां, हर तरफ फैला डर... जान की दुश्मन बनी ये बड़ी वजह, सरकार से मदद की गुहार
विज्ञापन
उन्होंने आरोपी युवक फूलबाग कॉलोनी निवासी भूषण की पिटाई भी की। नौचंदी पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस किशोरी और आरोपी को अपने साथ ले गई।
यह भी पढ़ें: यूपी: कैराना में गरजे सीएम योगी, बोले- किसी अपराधी ने दुस्साहस किया तो दूसरे लोक भेज देंगे