फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: A youth died under suspicious circumstances in Hastinapur of Meerut

यूपी: पेड़ पर लटका मिला लाडले बेटे का शव, सदमे में परिवार, छोटू कहकर पुकारती थी मां

Fri, 18 Jun 2021 02:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Jun 2021 02:54 PM IST
सार

लाडले बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, मां रोते-बिलखते हुए बार-बार यही कह रही है कि मैं अब छोटू कहकर किसे बुलाऊंगी।

विज्ञापन
UP News: A youth died under suspicious circumstances in Hastinapur of Meerut
मेरठ: धीरज का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में कस्बे के राजकीय पशुधन कृषि प्रक्षेत्र डेयरी फार्म में काम करने वाले कर्मचारी के बेटे का शव संदिग्ध हालात में पांडवान के जंगल में पेड़ पर लटका मिला।

विज्ञापन


बिजेंद्र कस्बे की राजकीय पशुधन कृषि प्रक्षेत्र डेयरी फार्म में कर्मचारी हैं। वह परिवार के साथ यहीं पर बनी सरकारी कॉलोनी में रहते हैं। ड्यूटी समाप्त होने के बाद जब वह गुरुवार शाम पांच बजे घर पर लौटे तो उन्हें 17 वर्षीय छोटा बेटा धीरज नजर नहीं आया। आसपास में पूछताछ के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


दोस्तों ने बताया कि वह पांडेश्वर मंदिर के पास घास काटने गए बडे़ भाई के पास जाने की कहकर गया था। परिजनों ने धीरज की तलाश पांडेश्वर मंदिर के समीप शुरू की। आर्य समाज मंदिर के समीप पांडवान वन में एक पेड़ पर धीरज का शव लटका मिला। परिजनों ने आनन-फानन में धीरज के शव को फंदा काटकर पेड़ से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों के बताए अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

मां-बाप का लाडला था धीरज
बेटे की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में छोटा होने के कारण सभी का लाडला था। मां बार-बार रो-रोकर कह रही थी कि अब वह किसको छोटू कहकर पुकारेंगे। वहीं पिता और बहन भी रो-रो कर बेसुध हो रही थी। लाडले बेटे की मौत से परिवार सदमे में है। दो भाइयों और एक बहन में धीरज सबसे छोटा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed