{"_id":"6142cc228774ab401a5d9729","slug":"up-news-a-man-has-attack-by-knife-on-his-wife-in-mawana-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: पत्नी पर था अवैध संबंध का शक, चाकू से गर्दन पर किए कई वार, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ: पत्नी पर था अवैध संबंध का शक, चाकू से गर्दन पर किए कई वार, हालत गंभीर
Thu, 16 Sep 2021 10:16 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:16 AM IST
सार
मेरठ में एक युवक ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। आरोपी ने चाकू से गर्दन पर कई वार किए। महिला की हालत गंभीर है और उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में मवाना के मोहल्ला तिहाई में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गर्दन पर चाकू से कई वार किए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मोहल्ला तिहाई निवासी गुलजार किराए के मकान में रहता है। बीती रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया, जिस पर पति गुलजार ने पत्नी सुहाना की गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर महिला को चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। बताया गया कि आरोपी पति फरार है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। विवाद का कारण अवैध संबंध होना बताया जा रहा है। बताया गया गुलजार को अपनी पत्नी पर शक है कि उसके किसी और व्यक्ति से संबंध है। इसी वजह से उसने अपनी पर हमला किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिस कारण यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पति हिरासत में है।