{"_id":"5f6dccb18ebc3eb5906ac173","slug":"up-crime-news-two-criminal-injured-in-encounter-and-four-arrested-by-police-at-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बागपत में दिनदहाड़े मुठभेड़, दो शातिर बदमाशों को लगी गोली, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: बागपत में दिनदहाड़े मुठभेड़, दो शातिर बदमाशों को लगी गोली, चार गिरफ्तार
Fri, 25 Sep 2020 04:27 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 25 Sep 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच दिनदहाड़े मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके से चार इनामी बदमाशों को दबोचा है। ये सभी आरोपी लूट के मामले में वांछित चल रहे थे।
विज्ञापन
थाना बिनौली क्षेत्र में बिजवाड़ा-दरकावदा मार्ग पर नहर की पुलिया के पास पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी अंकुर पुत्र हातम निवासी सिरसलगढ़, रिट्टू पुत्र हरपाल, सावन पुत्र जितेंद्र निवासी सिरसलगढ़ और विशाल पुत्र राजकुमार निवासी मुकीमपुरा को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में अंकुर व विशाल घायल हो गए। इनके कब्जे से दो मोटर साइकिल, चार तमंचे, कारतूस व खोखे और एक चाकू बरामद हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: कमरे के अंदर खौफनाक मंजर, पति-पत्नी की लाशें देख कांप गए लोग, अफसर भी हैरान
बताया गया कि चारों अपराधी वांछित चल रहे थे। चारों बदमाशों के खिलाफ लूट के थाना बिनौली में दो और चांदीनगर थाने में एक मुकदमा दर्ज है। इनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। ये शातिर लुटेरे हैं। इनके खिलाफ बिनौली थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/