फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: The police have attached goods worth 25 lakh of scrap Adil in Meerut

मेरठ में फिर बड़ी कार्रवाई: शातिर कबाड़ी आदिल का 25 लाख रुपये का सामान कुर्क, तीन महीने पहले हुई थी शादी

Sun, 24 Oct 2021 12:50 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 24 Oct 2021 12:50 AM IST
सार

मेरठ में सोतीगंज के कबाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अब पुलिस ने शातिर कबाड़ी आदिल का 25 लाख रुपये का सामान कुर्क कर लिया। बताया गया कि तीन महीने पहले ही आदिल और उसके भाई सुहेल की शादी हुई थी।

विज्ञापन
UP Crime News: The police have attached goods worth 25 lakh of scrap Adil in Meerut
मेरठ के सोतीगंज में कुर्की की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सोतीगंज के शातिर कबाड़ी आदिल की 25 लाख रुपये का सामान शनिवार को न्यायालय के आदेश पर कुर्क कर लिया गया। परिवार की महिलाओं के भारी विरोध के बीच पुलिस ने आदिल के घर का सारा सामान जब्त कर थाने भिजवा दिया। पूरी कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सन्नाटा पसरा था। 

विज्ञापन


एएसपी कैंट सूरज राय सदर बाजार थाने की फोर्स के साथ कुर्की के लिए शनिवार दोपहर करीब दो बजे सोतीगंज के शातिर कबाड़ी आदिल पुत्र आस मोहम्मद के रविंद्रपुरी स्थित मकान पर पहुंचे। पुलिस को देख आदिल के परिवार की महिलाएं बाहर आ गईं और विरोध शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप था कि बिना नोटिस चस्पा किए पुलिस कार्रवाई करने आ गई। पहले पुलिस नोटिस दिखाए, उसके बाद ही कार्रवाई की जाए। एएसपी ने महिलाओं को समझाया कि न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। महिला पुलिस ने हंगामा कर रही महिलाओं को संभाला। इसके बाद पुलिस ने मजदूरों से सामान निकलवाकर डीसीएम में लदवाया और रेलवे रोड थाने में रख दिया। इसकी वीडियोग्राफी भी हुई। आदिल पर दो मुकदमे रेलवे रोड थाने और आठ सदर बाजार थाने में दर्ज बताए गए हैं। 
विज्ञापन


चोरी के वाहन खरीदता था आदिल
21 जनवरी को आनंदपुरी रेलवे रोड निवासी अक्षय जैन की स्कूटी चोरी का रेलवे रोड थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। पांच महीने बाद एक अन्य थाना क्षेत्र में दबोचे गए वाहन चोरों ने इस घटना को कुबूला। साथ ही यह भी पर्दा उठाया कि वह वाहन चोरी करने के बाद सोतीगंज निवासी आदिल को बेचते हैं। पुलिस ने उन्हें साथ लेकर आदिल की तलाश में दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी न होने के बाद एक माह पहले मुनादी के साथ कुर्की नोटिस चस्पा हुआ, जिस पर शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वर्दी पर दाग: इंस्पेक्टर पति और हेड कांस्टेबल पत्नी के बीच बढ़ा विवाद, दोनों की आय से अधिक संपत्ति के खुल रहे बड़े राज, तस्वीरें

तीन महीने पहले ही हुई थी शादी
पुलिस ने जिस घर पर कुर्की की कार्रवाई की, उसमें आदिल के साथ उसका छोटा भाई सुहेल भी रहता है। तीन महीने पहले ही आदिल और सुहैल की शादी हुई थी। कुर्की की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इन दोनों की शादी में आया सामान भी जब्त कर लिया। महिलाओं ने इन शादी का हवाला देकर कार्रवाई रुकवाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। वह इलाके के कबाड़ियों को कोसती दिखीं। आदिल की दादी बोलीं कि गलत काम करने वाले कबाड़ियों पर पुलिस रहम करती है और उनके बेगुनाह बेटे पर कार्रवाई करती है। आज भी घरों में वाहन कट रहे हैं लेकिन पुलिस को नहीं दिख रहा। 

यह भी पढ़ें: कबाड़ियों पर शिकंजा: सोतीगंज में विरोध के बीच आदिल के घर कुर्की की कार्यवाही, भारी पुलिस बल रहा तैनात

गिरफ्तारी के लिए की कुर्की
आदिल जनवरी, 2021 को रेलवे रोड थाने में दर्ज एक बाइक चोरी के मुकदमे के मामले में वांछिल चल रहा था। गिरफ्तारी न होने की स्थिति में पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई संपन्न कराई है। - सूरज राय, एएसपी कैंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed