{"_id":"5f8ae15f8ebc3e9be418ccc3","slug":"up-crime-news-the-crooks-has-murdered-to-a-farmer-in-a-village-of-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: किसान की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुजफ्फरनगर: किसान की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
Sat, 17 Oct 2020 07:16 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 17 Oct 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने किसान को गोली मारी
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के रामराज थाना क्षेत्र में बाइक सवार किसान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
फुगाना क्षेत्र के गांव कुरावा निवासी अंकित (28) पुत्र पवन का गांव जीवनपुरी में कृषि फार्म है। परिजन गांव में ही रहते हैं, जबकि अंकित गांव जीवनपुरी में अपना मकान बना रहा था और वही पर रहता था। शुक्रवार देर रात अंकित बाइक से गांव के फार्म पर खाना लेने गया हुआ था। करीब दस बजे वह बाइक से गांव लौट रहा था। इसी दौरान देर रात बदमाशों ने अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का पता शनिवार सुबह चला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसओ सतेंद्र नागर ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन घटना का कोई सुराग नहीं लग पाया। सूचना पर सीओ जानसठ शकील अहमद भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दिल्ली में धरना देकर बैठे थे विधायक संगीत सोम, फिर टूटी पुलिस की नींद, ये है पूरा मामला
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। मृतक के भाई मोहित ने रामराज थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि हत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/