{"_id":"60decd788ebc3ebb9325cd0c","slug":"up-crime-news-shiv-sena-protested-at-the-ssp-office-against-the-revelation-of-the-killing-of-a-sadhu-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु हत्याकांड: पुलिस के खुलासे पर उठे सवाल, शिवसेना का एसएसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साधु हत्याकांड: पुलिस के खुलासे पर उठे सवाल, शिवसेना का एसएसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा
Fri, 02 Jul 2021 01:55 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:55 PM IST
सार
साधु की हत्या का खुलासा होने पर शिवसेना ने आपत्ति जताई है। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
मेरठ में शिवसेना ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में साधु की हत्या के मामले के पुलिस द्वारा किए गए खुलासे पर शिवसेना ने आपत्ति जता दी है। आरोप लगाया कि पुलिस ने साधुओं को बदनाम करने के लिए उनके चरित्र पर घिनौना आरोप लगाकर खुलासा कर दिया। उनका कहना है कि इस मामले में एक आरोपी को जेल भेज दिया गया, जबकि अन्य आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
शिवसेना के प्रदेश महासचिव अधिवक्ता धर्मेंद्र तोमर के नेतृत्व में शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया गया। मुंडाली थाना क्षेत्र के बढ़ला कैथवाड़ा में मंदिर के साधु सुक्की की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में विकास नाम के युवक को जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा खुलासा किया गया कि साधु चरित्रहीन था। जिसके चलते उसकी हत्या हुई है।
विज्ञापन
शिवसेना के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सभी आरोप गलत हैं। साधु सुक्की कई साल से मंदिर में रहकर लोगों की सेवा कर रहे थे। पुलिस ने उनके चरित्र पर आरोप लगाकर खुलासा कर दिया है। जिसके चलते आरोपियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। शायद यही वजह है कि भारत में अब तक 40 साधु और पुजारी की हत्या हो चुकी हैं। पुलिस आरोपियों के पक्ष में आ जाती है और उनके हौसले बुलंद कर रही है। शिवसेना ने मांग की है कि सभी हत्यारों को गिरफ्तार करें और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन