फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News, Public service center operator shot dead in a village of Baghpat district

बागपत: जन सेवा केंद्र संचालक की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस

Mon, 18 May 2020 05:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 18 May 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News, Public service center operator shot dead in a village of Baghpat district
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद के किरठल गांव में सोमवार को एक जन सेवा केंद्र संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन


रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में सोमवार को दिन में करीब तीन बजे दीपक अपने केंद्र पर बैठा हुआ था, इसी बीच गांव का ही पवन फौजी अपनी दोनाली बंदूक लेकर जन सेवा केंद्र पर पहुंचा और दीपक से कहासुनी करने लगा। पुलिस के मुताबिक फौजी ने दीपक पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: प्रधान के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की हत्या, दो भाइयों को डंडों से पीटकर किया घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों ने फौजी को मौके से दौड़ाया और घायल को बड़ौत लेकर पहुंचे। पुलिस गांव पहुंची और नशे में धुत फौजी को हिरासत में ले लिया। दोनाली बंदूक भी कब्जे में ले ली गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed