फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The many peoples has attacked on gram pradhan house and one died and two brothers injured by shot at Baghpat city

यूपी: प्रधान के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की हत्या, दो भाइयों को डंडों से पीटकर किया घायल

Sat, 16 May 2020 12:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 May 2020 12:42 PM IST
सार

  • बागपत के गांव निवाड़ा में महिला प्रधान के परिवार पर हमला
  • महिला प्रधान जुलेखा के जेठ की गोली मारकर हत्या
  • पुलिस अधिकारियों ने ली घटना की जानकारी, जांच शुरू

विज्ञापन
The many peoples has attacked on gram pradhan house and one died and two brothers injured by shot at Baghpat city
गोली लगने से घायल व्यक्ति और विलाप करते परिजन, तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद के गांव निवाड़ा में शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने प्रधान के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपियों ने महिला प्रधान के जेठ की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा दो भाइयों को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में दहशत फैल गई है।   

विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की शुरुआती जांच में चुनावी रंजिश का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


थाना कोतवाली के ग्राम निवाड़ा में महिला प्रधान जुलेखा के परिवार के साथ पुरानी रंजिश चलती आ रही है। आरोप है कि रंजिश रखने वाले व्यक्ति ने शनिवार को अपने साथियों के साथ मिलकर परिवार पर हमला कर दिया। आरोपितों ने तमंचे से गोली मारकर प्रधान जुलेखा के जेठ निसार (45 वर्ष) की हत्या कर दी। आरोपियों ने निसार के भाई महकार व अंगूर को लाठी-डंडों से पीट- पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फिर खून से रंगी यूपी की ये जेल, डॉन मुन्ना बजरंगी के बाद बंदी की हत्या, पढ़िए पूरी वारदात

वहीं इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलने पर एएसपी अनिल कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। एएसपी का कहना है कि चुनाव की रंजिश सामने आई है। अभी मामले की जांच की जा रही है।

उधर, निसार की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed