{"_id":"61afd9b73119d05a2a327b04","slug":"up-crime-news-property-dealer-son-murdered-after-kidnapping-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में खौफनाक वारदात: प्रॉपर्टी डीलर के बेटे का अपहरण कर हत्या, घर से 300 मीटर दूर मिली लाश, जांच में जुटे अफसर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ में खौफनाक वारदात: प्रॉपर्टी डीलर के बेटे का अपहरण कर हत्या, घर से 300 मीटर दूर मिली लाश, जांच में जुटे अफसर
Wed, 08 Dec 2021 03:31 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 08 Dec 2021 03:31 AM IST
सार
मेरठ में हत्या की एक खौफनाक वारदात हो गई। यहां एक प्रॉपर्टी डीलर के बेटे की हत्या कर दी गई और उसकी लाश को घर से 300 मीटर दूर फेंक दिया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आदित्य शर्मा का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में परतापुर के रिठानी में प्रॉपर्टी डीलर सुशील शर्मा के पुत्र नौवीं कक्षा के छात्र आदित्य शर्मा की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब 300 मीटर दूर शताब्दीनगर स्थित ग्रीन पार्क के पीछे झाड़ियों में मिला। पीड़ित परिवार ने छात्र के सहपाठी छात्रों पर हत्या करने का अंदेशा जताया है। पुलिस इस वारदात को दस महीने पहले आकाश पाल की हत्या से भी जोड़कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
रिठानी निवासी आदित्य शर्मा (15) सोमवार शाम पांच बजे ट्यूशन जाने के लिये घर से निकला था। देर रात तक छात्र नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश की। छात्र नहीं मिला तो रात में ही अपहरण की रिपोर्ट परतापुर थाने में दर्ज करा दी। मंगलवार सुबह परिजनों ने आदित्य के साथ ट्यूशन पढ़ने वाले छात्रों से जानकारी ली। ट्यूशन टीचर गौरव ने बताया कि आदित्य अपने सहपाठी चित्रांश के साथ गया था। परिजनों ने चित्रांश से पूछताछ की और उसे व पुलिस को साथ लेकर आदित्य को ढूंढने लगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अखिलेश-जयंत की रैली: बेकाबू हुई भीड़, डी तोड़कर मंच तक पहुंची भीड़, मीडिया का स्टेज भी टूटा, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
चित्रांश की निशानदेही पर आदित्य का शव झाड़ियों में मिल गया। शव देखते ही परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। पुलिस चित्रांश को थाने ले गई और गहनता से जानकारी लेनी शुरू कर दी। दस महीने पहले रिठानी में आकाश पाल की हत्या हुई थी। चर्चा है कि आकाश की हत्या का बदला लेने के लिए आदित्य को मारा गया है। पोस्टमार्टम के बाद परतापुर थाना पुलिस की मौजूदगी में शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक रैली में खूब हुई नारेबाजी: सत्ता की चाह... किसानों-नौजवानों पर अखिलेश-जयंत की निगाह, भाषण में बयां किया दर्द
सहपाठी छात्र चित्रांश की निशानदेही पर आदित्य का शव बरामद हुआ है। एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी मिली है, जिसमें दो छात्र दिखाई दिए हैं। हत्या का खुलासा पुलिस जल्द करेगी। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी