फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: Police has sent two accused to jail in the case of sexual abuse in Meerut

यूपी: हलाला के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी भेजे जेल, तीसरे की तलाश में लगी टीमें, कॉल डिटेल से खुलेंगे बड़े राज

Tue, 26 Oct 2021 08:23 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Oct 2021 08:23 AM IST
सार

मेरठ में हलाला के बहाने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों के जेल भेज दिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हैं। पुलिस आरोपियों की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
UP Crime News: Police has sent two accused to jail in the case of sexual abuse in Meerut
सामूहिक दुष्कर्म का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में हलाला के बहाने एनएच-58 बाईपास के होटल में तलाकशुदा महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी रियासत और उम्मेद सोमवार को जेल भेज दिए गए। महिला को होटल में ले जाने का आरोपी मौलाना सरफराज पुलिस के हाथ नहीं आ सका। मौलाना की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। दुष्कर्म पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कर लिए गए हैं। 

विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़िता ने न्यायालय में भी वही तथ्य रखे जो उसने टीपीनगर पुलिस को बताए थे। पीड़िता के माता-पिता की मृत्यु काफी पहले हो चुकी है और उसकी एक पांच वर्ष की बच्ची है। जिस पति ने तलाक दिया था वह उसी के साथ दोबारा घर बसाना चाहती थी, लेकिन इसके लिए मौलाना सरफराज ने हलाला जरूरी बताया। आरोप है कि मौलाना ने ही बागपत के एक हाफिज एवं एक युवक को होटल में बुलाया और वहां निकाह का बहाना बनाकर महिला को ले गया। महिला ने कहा कि मौलाना ने भरोसे का कत्ल कर दिया और दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में भी हो चुकी है। वह नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी, लेकिन मौलाना ने उसे तबाह कर दिया। 
विज्ञापन


तलाक देने वाले ने किया महिला से किनारा
तलाक के बाद दोबारा निकाह के लिए तैयारी हुए महिला के पूर्व पति ने भी अब किनारा कर लिया है। महिला को उम्मीद थी कि इस मुश्किल घड़ी में पूर्व पति उसके साथ खड़ा होगा और आरोपियों को सजा दिलाने में मदद करेगा। सोमवार को पीड़िता न्यायालय में बयान दर्ज कराने पहुंची तो उसके मौसेरे भाई और बड़ी बहन ही साथ रही। दोनों ने उसे मदद का भरोसा भी दिया। लेकिन पूर्व पति ने फोन तक नहीं उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कबाड़ियों पर शिकंजा: सोतीगंज में विरोध के बीच आदिल के घर कुर्की की कार्यवाही, भारी पुलिस बल रहा तैनात

मौलाना का मोबाइल बंद, लोकेशन तलाश रही पुलिस 
महिला को दुष्कर्म के आरोपी रियासत और उम्मेद के पास होटल में छोड़कर आने वाले मौलाना सरफराज का मोबाइल बंद है। पुलिस उसकी लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाल रही है। 

यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर: राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने बुलेट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, नष्ट हुई फसल का दिलाएंगे मुआवजा
 
गिरफ्तारी के लिए दे रहे दबिश
न्यायालय में महिला के बयान दर्ज हो गए हैं। मौलाना सरफराज की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार दबिश दी जा रही है। उम्मीद है कि जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा। - विवेक यादव, एएसपी ब्रह्मपुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed