फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: one criminal arrested and injured in encounter in Sardhana at Meerut

यूपी: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2020 04:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Jul 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: one criminal arrested and injured in encounter in Sardhana at Meerut
मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने मुठभेड़ में एक 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बहादुरपुर गांव के पास से आरोपी को गिफ्तार किया है। खिर्वा निवासी शहजाद पुत्र नवाब के खिलाफ लूट, हत्या और डकैती के एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वर्दी की मर्यादा तार- तार... फिर भी कार्रवाई नहीं, आखिर लीपापोती में क्यों लगे हैं अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मवाना पुलिस ने सर्विलांस की टीम के साथ मिलकर बृस्पतिवार देर शाम मिल बाईपास पर हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में लगने से घायल हो गया था। जिसको पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया था। तलाशी के दौरान बदमाश के पास से तमंचा और कारतूस व बिना नंबर की बाइक बरामद हुई थी।

कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया था कि सर्विलांस की टीम बदमाश का पीछा करते हुए आ रही थी। सूचना के आधार पर बदमाश मवाना से आ रहा था। जब बदमाश बाईपास के नजदीक पहुंचा तो पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा। पुलिस को देखते ही उसने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। पूछताछ के दौरान बदमाश की पहचान अजय उर्फ मालू निवासी छुर सरधना के तौर पर हुई थी। पुलिस के मुताबिक बदमाश पर 25 हजार का इनाम था और वह हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed