फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: Many youth have sexually assaulted attacked on two girl in Meerut

दरिंदों ने की हदें पार: सामूहिक दुष्कर्म के बाद सिगरेट से दागा जिस्म, दूसरे मामले में प्रेमिका को किया दोस्तों के हवाले

Wed, 01 Sep 2021 11:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Sep 2021 11:09 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के भले लाख दावे होते हैं लेकिन, जमीनी हकीकत कुछ और ही है। मेरठ में ऐसे ही दो शर्मनाक मामले सामने आए हैं। जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसके जिस्म को सिगरेट से दागा गया तो वहीं दूसरे मामले में एक प्रेमिका को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए गए। इसके बाद युवती को दोस्तों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
UP Crime News: Many youth have sexually assaulted attacked on two girl in Meerut
सिगरेट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक ही दिन में दुष्कर्म के दो शर्मनाक मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में दरिंदों ने हदें पार कर दीं। एक मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


केस - 1
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर यह कृत्य किया गया। युवती ने आरोपियों पर जिस्म को सिगरेट से दागने का भी आरोप लगाया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिस्म को सिगरेट से दागने का आरोप
बुधवार को युवती ने बताया कि मंगलवार को वह नौकरी की तलाश में जा रही थी। इसी दौरान आरोपी फरियाद उर्फ मोनू उसे हापुड़ अड्डे पर मिला। उसे नौकरी दिलवाने की बात कहकर कार में बैठा लिया। आरोप है कि फरियाद ने युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया और पिला दी। युवती के बेहोश होने पर वह किसी अज्ञात स्थान पर ले गया। वहां दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि फरियाद ने उसके जिस्म को सिगरेट से भी दागा। आरोपी उसे बदहवास हालत में रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। वह किसी तरह परिवार के पास पहुंची। इसके बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मंग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लिसाड़ीगेट पुलिस ने मामले को रेलवे स्टेशन का बताते हुए युवती को रेलवे रोड थाने पर भेज दिया। पता चला है कि फरियाद पर पहले से ही दुष्कर्म और हत्या जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

केस - 2
शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर दोस्तों के हवाले किया  


मेरठ के मेडिकल क्षेत्र में एक युवक ने प्रेमिका को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे अपने दोस्तों के हवाले कर दिया। दोस्तों ने चुपके से क्लिप बनाई और ब्लैकमेल कर 1.5 लाख रुपये हड़प लिए। 

बुधवार को पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। उसने कहा कि आरोपी उसे सेक्स रैकेट से जोड़कर केस दर्ज कराने की धमकी भी दे रहे हैं। युवती ने बताया कि वर्ष 2014 में उसका पति से तलाक हो चुका है। इसके बाद से वह अकेले रहती है। गत वर्ष उसकी मुलाकात प्रभातनगर सिविल लाइन निवासी युवक से हुई। दोनों की मुलाकात बढ़ गई और शादी की बात होने लगी। युवक का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। आरोप है कि उसने शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील क्लिप बना ली। 

युवती का आरोप है कि अश्लील क्लिप के नाम पर उसे ब्लैकमेल किया गया और बाद में दोस्तों के हवाले कर उनसे संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। एक दिन दोस्तों को लेकर घर आ गया, जिसमें एक महिला भी शामिल रही। उन्होंने नशीली चाय पिला दी और फिर दुष्कर्म कर युवकों के साथ अश्लील वीडियो बनाई। युवती के मुताबिक, शुरुआत में युवक खुद को पुलिसकर्मी बताते रहे और जेल भिजवाने की धमकी दी। बाद में उनकी हकीकत सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed