मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला होलीवाला में एक नशेबाज पति ने हथौड़े से कुचलकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी चांदनी ने कभी नहीं सोचा होगा कि उसकी मोहब्बत का इस तरह खौफनाक अंत होगा।
पुलिस के अनुसार, मोहल्ला मातावाला में चांदनी (31 वर्ष) पत्नी सुमित अपने पांच बच्चों के साथ रहती थी। उसका मायका मोहल्ला होलीवाला में है। करीब 15 साल पहले उसने सुमित जाटव से प्रेम विवाह कर लिया था। परिजनों की नाराजगी के चलते दोनों कुछ साल तक परीक्षितगढ़ से बाहर रहे। कोर्ट मैरिज करने बाद वह घर लौट आए थे। कुछ सालों से सुमित शराब पीने का आदी हो गया था। इससे पत्नी परेशान रहती थी।
घर में आर्थिक तंगी रहती थी। चांदनी को बच्चों का पालन पोषण करने में दिक्कत हो रही थी। वह मंडपों में काम करके घर का खर्चा चला रही थी। चांदनी के कई बार समझाने के बाद भी पति ने शराब पीना नहीं छोड़ा। दो दिन पहले भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद चांदनी बच्चों को लेकर मायके होलीवाला चली गई थी।
2 of 5
मेरठ: विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
वहीं गुरुवार देर रात सुमित ने शराब के नशे में अपनी साली निशा को फोन किया। उसने पत्नी से बात कराने के लिए कहा। निशा ने बात कराने से इनकार कर दिया।
3 of 5
मेरठ: विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
इससे नाराज सुमित हथौड़ा लेकर उनके घर पहुंच गया। वहां पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्या कर डाली।
4 of 5
मेरठ: विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत ले लिया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
5 of 5
मेरठ: महिला का आधर कार्ड
- फोटो : amar ujala
थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।