फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: Husband and Wife body have found in a room of house in village

खौफनाक वारदात: खिड़की तोड़कर कमरे में घुसी पुलिस, इस हाल में मिली पति-पत्नी की लाश, अफसर हैरान

Fri, 25 Sep 2020 11:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 25 Sep 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Husband and Wife body have found in a room of house in village
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में मोदीपुरम थाना क्षेत्र के दूल्हेड़ा गांव में दंपती के शव कमरे में मृत अवस्था में मिले। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की तोड़कर दोनों के शव बाहर निकाले। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


बताया गया कि कमरे में महिला की लाश फर्स पर पड़ी थी, जबकि महिला के पति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। कमरे में दूर-दूर तक खून ही खून फैला हुआ था। दोनों पति-पत्नी यहां किराए के मकान में रहते थे। पल्लवपुरम पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। 
विज्ञापन


पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दूल्हेड़ा गांव में किसान रविंद्र के घेर में मवाना थाना क्षेत्र के गांव खाई खेड़ा निवासी सुरेश पाल पुत्र देशा अपनी पत्नी शालू के साथ में रहता था। किसान रविंद्र ने बताया कि सुबह 9:30 बजे वह खेत से चारा लेकर आया तो उसने खिड़की में देखा कि एक रस्सी लटकी हुई है। अंदर से गेट बंद था। शक हुआ तो 112 पर कॉल की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस खिड़की तोड़कर कमरे के अंदर पहुंची तो पति-पत्नी मृत अवस्था में पड़े मिले। सुरेशपाल टेंपो चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: अपहरण के बाद बालक की हत्या, नाले के पास पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे अफसर

पुलिस के अनुसार पति-पत्नी दो महीने पहले ही दूल्हेड़ा गांव में किराए के मकान पर आकर रहने लगे थे। जिस कमरे में दोनों मृत मिले वहां पर अभी तक कोई हथियार बरामद नहीं हो सका है। पुलिस ने कमरे को बंद कर दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को आपसी कलह मान रही है। हालांकि जिस तरह से महिला नग्न अवस्था में खून से लथपथ मिली है, उससे कहीं ना कहीं मामला संदिग्ध लग रहा है।

एसपी देहात अविनाश पांडे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed