फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: Fake document making gang busted in Meerut and one accused arrested

कचहरी में बड़ा खेल: फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नकली मुहर के साथ एक आरोपी दबोचा

Tue, 12 Oct 2021 12:29 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Oct 2021 12:29 AM IST
सार

मेरठ में पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के तीन सदस्य भागने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन
UP Crime News: Fake document making gang busted in Meerut and one accused arrested
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में सिविल लाइन पुलिस ने कचहरी में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य फरार हो गए। उसके पास नकली मुहर बरामद की गई।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि न्यायिक और पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों के नाम की नकली मुहर का प्रयोग किया जा रहा था। जमानती से सीज वाहन छुड़वाने के लिए यह गिरोह कचहरी में काम कर रहा था। 
विज्ञापन


सोमवार को चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि चार युवक फर्जी दस्तावेज बना रहे हैं। पुलिस ने एक संदिग्ध को दबोचा। उसके हाथ में प्लास्टिक का डिब्बा था। पूछताछ की तो बताया कि डिब्बे में खाना है। पुलिस ने तलाशी ली। जैसे ही डिब्बा खोला तो उसमें काफी संख्या में मुहर दिखीं। पुलिस उसे थाने ले आई। उसके तीन अन्य साथी वहां से भाग निकले। पकड़ा गया आरोपी राहुल निवासी भोला रोड थाना टीपीनगर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि मुहर उसकी नहीं है। वह एक शख्स के साथ आया था, जिसने उसके पिता की जमानत कराने का भरोसा दिलाया था। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। शुरुआती पूछताछ में बड़े फर्जीवाड़े के संकेत मिले हैं। यह गिरोह नकली दस्तावेज से जमानत दिलाता है।

यह भी पढ़ें: मिशन 2022: किसानों के लिए फंड का वादा कर गए अखिलेश, कोरोना, महंगाई पर भी खूब बरसे, की कई घोषणाएं

मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद के थानों की भी मिली मुहर
मेरठ के अधिकांश सभी थानों के साथ हापुड़ और गाजियाबाद के थानों की मुहर मिलना भी बताया जा रहा है।

पहले पकड़े जा चुके फर्जी दस्तावेज
करीब सात महीने पहले कचहरी से कुछ लोग पकड़े गए थे। इनसे फर्जी दस्तावेज मिले थे। पिछले महीने 19 सितंबर को पुलिस ने फिर ऐसे ही मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें: उजड़ गया परिवार: अनाथ हुई आठ माह की बिटिया, जिंदगी की जंग हार गई मां, पिता ने उठाया था खौफनाक कदम

वाहन रिलीज कराने का भी खेल
जानकारी मिली है कि गिरोह सीज वाहन रिलीज कराने का भी काम करता है। अभी तक काफी वाहन रिलीज करा चुका है। डाक के माध्यम से थाने आने वाले दस्तावेज भी युवक के पकड़े जाने के बाद जांच के दायरे में आ आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed