{"_id":"6169418f83448f0acd549c57","slug":"up-crime-news-a-youth-was-murdered-in-kankar-khera-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में एक और बड़ी वारदात: युवक को पीट-पीटकर मार डाला, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ में एक और बड़ी वारदात: युवक को पीट-पीटकर मार डाला, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी
Fri, 15 Oct 2021 02:23 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 15 Oct 2021 02:23 PM IST
सार
मेरठ के कंकरखेड़ा में एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ जनपद में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक का नाम फतेह मोहम्मद है। वह राजमिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार को फतेह मोहम्मद खेत पर जा रहा था। इसी दौरान उस पर हमला कर दिया गया। वहीं गंभीर हालत में उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिजनौर में बड़ा हादसा: तालाब में पलटी कार, चार युवकों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे घर
विज्ञापन
उधर, इस मामले में एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि हत्यारों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: वर्दी का नशा: सपना चौधरी के गाने पर दरोगा का डांस, फिर कनपटी पर पिस्तौल लगाकर महिला से दुष्कर्म, देखें तस्वीरें