फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up 100 ki gaari ki takaar se kisaan ki maut

यूपी 100 की गाड़ी की टक्कर से किसान की मौत   

Thu, 10 May 2018 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 May 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
up 100 ki gaari ki takaar se kisaan ki maut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भावनपुर क्षेत्र में यूपी 100 पुलिस की गाड़ी ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर दे मार दी। हादसे में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने सिपाही चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भोजपुर गाजियाबाद के गांव पलौता निवासी किसान संतराम (55) पुत्र रामचरण अपने भतीजे राहुल पुत्र प्रकाश के साथ बाइक से मवाना में शादी समारोह में जा रहे थे। बाइक राहुल चला रहा था। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव दतावली के पास यूपी 100 पुलिस की गाड़ी ने बाइक में टक्कर दे मार दी। हादसे में चाचा और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और पुलिसकर्मी घायलों को गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने किसान संतराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं राहुल की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ सदर देहात जितेंद्र कुमार और एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने किसान के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। एसपी देहात राजेश कुमार ने मोर्चरी पहुंचकर जानकारी ली। एसओ भावनपुर ने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मोर्चरी पर मेडिकल पुलिस और एक्शन मोबाइल टीम भी पहुंची।
विज्ञापन


किसान के परिवार मे मचा कोहराम  
किसान संतराम की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 95 वर्षीय पिता रामचरण अपने आप को संभाल नहीं पा रहे थे। किसान के बेटे विपिन, सचिन, अरुण, शैंकी और बेटी सुनिता व रविता का रो रोकर बुरा हाल था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घेरी पुलिस की गाड़ी 
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये। उन्होंने पुलिस की गाड़ी को घेरकर कंट्रोल रूम पर सूचना दी। ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ और आक्रोश देखकर पुलिसकर्मी घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल ले गए। ग्रामीणों ने कहा कि यदि वह नहीं पहुंचते तो आरोपी पुलिसकर्मी गाड़ी लेकर भाग सकते थे।


कार्रवाई की जा रही है
मारपीट की सूचना पर यूपी 100 की गाड़ी जा रही थी। हादसे के बाद पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी से घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। सीओ जितेद्र कुमार ने आरोपी चालक वेदप्रकाश से मामले के बारे में गहनता से पूछताछ की है। मृतक के भतीजे राहुल की ओर से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर 100 डायल के चालक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
राजेश कुमार, एसपी देहात 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed