फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tyagi Samaj held Panchayat and demanded action from SSP in case of molestation with student in Meerut

छात्रा से छेड़छाड़: त्यागी समाज की बैठी पंचायत, SSP ऑफिस पर जमकर हंगामा, योगी के मंत्री पर खड़े किए बड़े सवाल

Tue, 28 May 2024 09:00 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 May 2024 09:00 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में त्यागी समाज ने मंगलवार को कमिश्नरी पार्क में पंचायत की। गुस्साए त्यागी समाज के लोगों ने एसएसपी ऑफिस में कर जमकर हंगामा किया। उन्होंने योगी के मंत्री पर भी सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
Tyagi Samaj held Panchayat and demanded action from SSP in case of molestation with student in Meerut
त्यागी समाज ने भाजपा के मंत्री पर सवाल खड़े किए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली त्यागी समाज की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और पिटाई के मामले में मंगलवार को त्यागी भूमिहार समाज ने कमिश्नरी पार्क में पंचायत करने के बाद एसएसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा किया। त्यागी समाज के नेताओं ने भाजपा के मंत्री पर भी कई गंभीर आरोप लगाते हुए योगी सरकार पर सवाल खड़े किए।

विज्ञापन


त्यागी भूमिहार समाज के पदाधिकारी मांगे राम त्यागी के साथ त्यागी समाज के सैकड़ों नागरिकों ने मंगलवार को कमिश्नरी पार्क में पंचायत की। इसके बाद त्यागी समाज के लोग कप्तान ऑफिस में एसएसपी से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने आरोप लगाया कि बीती आठ मई को मेडिकल क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की 14 वर्षीय बेटी के साथ गुर्जर समाज के युवक ईशान ने छेड़खानी की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद किशोरी और उसका पिता आरोपी की शिकायत लेकर उसके घर पहुंचे। जहां आरोपी और उसके पिता व दादा ने किशोरी और उसके पिता को घर में बंधक बनाकर उनकी जमकर पिटाई की। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी के पिता सतीश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। लेकिन, उसे भी चार दिन में जमानत मिल गई। अन्य दोनों आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें: कसा शिकंजा: रफीक अंसारी ने पार्षद से शुरू किया था राजनीतिक सफर, दो बार बने विधायक, रह चुके हैं हिस्ट्रीशीटर

वहीं, आरोपी ईशान किशोरी की इंस्टाग्राम आईडी पर खुद को भाजपा के एक मंत्री का करीबी बताते हुए धमकी दे रहा है। त्यागी समाज के नागरिकों ने भाजपा के मंत्री पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: जेल गए सपा विधायक: अदालत ने रफीक अंसारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, इस बड़े मामले में हुआ ये एक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed