फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two badmash injured in police encounter at Meerut district of Uttar Pradesh

मुठभेड़: महिला से कुंडल छीनकर भाग रहे बदमाशों को मारी गोली, दोनों अस्पताल में भर्ती

Wed, 04 Sep 2019 02:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 04 Sep 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
Two badmash injured in police encounter at Meerut district of Uttar Pradesh
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जिले में थाना कंकर खेड़ा क्षेत्र की डिफेंस एंक्लेव कॉलोनी में महिला से कुंडल छीनकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों से कुंडल बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के डिफेंस एंक्लेव निवासी अंजू देवी पत्नी सतेंद्र मलिक मंगलवार शाम कॉलोनी में टहल रही थीं। आरोप है कि काली बाइक से आए दो बदमाशों ने उनके कुंडल लूट लिए। विरोध करने पर धक्का देकर भागने लगे। अंजू के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों की बाइक फिसलने के बाद लोगों ने दोनों को पकड़कर पीटा। दोनों बदमाश पब्लिक से छूटकर भागने लगे। वहीं ऐनवक्त पर सीओ दौराला जितेंद्र सरगम और इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बीपी राणा फोर्स लेकर पहुंचे। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी। आरोपियों ने पूछताछ में नितिन व अमन निवासी कंकरखेड़ा नाम बताया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में फिर मुठभेड़, 25 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, अवैध असलहा बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ दौराला जितेंद्र सरगम ने बताया कि अंजू से लूटे गए कुंडल दोनों बदमाशों से बरामद हुए हैं। घायल बदमाशों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बदमाशों को गोली लगने की जानकारी पर एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। वारदात के समय मौके पर टहल रहीं रामनगर निवासी सत्यवती देवी को पुलिस ने बदमाशों की शनाख्त के लिए बुलाया। उन्होंने दोनोें की पहचान की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed