यूपी में नकली नोटों के साथ दो आरोपी दबोचे, तमंचे-कारतूस बरामद, अब रिमांड पर होगी पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के शामली शहर में पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पास नकली नोट को असली में चलाने की कोशिश करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 500-500 के 14 जाली नोट के अलावा एक-एक तमंचा, कारतूस और मोबाइल बरामद हुआ है।
शुक्रवार को एसपी अजय कुमार ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि गुरुवार शाम कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर, एसएसआई रविंद्र चतुर्वेदी, एसआई मुकेश कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त और चेकिंग अभियान चला रहे थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रोडवेज बस स्टैंड पर दो युवक नकली नोट लिए हुए हैं और उन्हें दुकानों पर चलाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस टीम ने पहुंचकर दो युवकों को पकड़ लिया।
पकड़े गए युवकों ने अपने नाम सचिन शर्मा निवासी गांव टयोढ़ी थाना बड़ौत जिला बागपत और आसू उर्फ राजीव तोमर निवासी गांव शाहपुर बिड़ौली थाना बड़ौत जिला बागपत बताए। मुख्य आरोपी सचिन के कब्जे से कुल 4350 रुपए में 500-500 के आठ नकली नोट यानी चार हजार रुपए नकली, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए।
दूसरे आरोपी वासू से कुल 3250 रुपए में छह नकली नोट यानी तीन हजार रुपए नकली, एक तमंचा और एक मोबाइल बरामद हुआ। सूचना पर इंटेलिजेंस ब्यूरो, अभिसूचना इकाई और स्वाट टीम ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की।
एसपी ने बताया कि पूछताछ में नकली नोट चलाने के धंधे में कई और लोगों के नाम शामिल हैं। बरामद मोबाइल में कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं, जिनके बारे में जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/