Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bike-borne miscreants opened fire on a car and shattered its window.

Delhi News: कार पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, पाने से शीशा तोड़ा

Tue, 03 Nov 2026 09:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
Bike-borne miscreants opened fire on a car and shattered its window.
पीड़ित युवक बाल-बाल बचा, तमाम दृष्टिकोण से चल रही छानबीन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। सोनिया विहार में मंगलवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की कार पर फायरिंग कर दी। आरोपियों ने टायर बदलने वाले पाने से कार के शीशे पर हमला किया। हमले में पीड़ित रिंकू नामक युवक बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
मामले की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने पांच गोलियां चलाईं। पुलिस अधिकारी मौके पर एक ही गोली चलने की बात कर रहे हैं। पुलिस को घटना स्थल से एक खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सोनिया विहार थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने पीड़ित रिंकू की कार कब्जे में ले ली है। रंजिश और रंगदारी समेत तमाम दृष्टिकोण से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित रिंकू सोनिया विहार में रहता है। मंगलवार शाम वह कार से चौहान पट्टी इलाके में आया था। इस बीच कार पंक्चर हो गई। रिंकू टायर पंक्चर लगवाने लगा। इसी बीच बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। एक आरोपी को रिंकू पहले से जानता है। बाइक सवारों ने रिंकू से बातचीत की। इसके बाद अचानक आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया तभी एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर गोलियां चला दीं। हमले के दौरान एक आरोपी बाइक से उतरा और उसने टायर बदलने वाले पाने से कार के शीशे को भी तोड़ दिया। बाद में आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed