फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tumhare kiye ki sja hme bhugatni padegi

तुम्हारे किए की सजा अब हमें भुगतनी पड़ेगी  

Mon, 02 Apr 2018 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Apr 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
tumhare kiye ki sja hme bhugatni padegi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 कासमपुर में शनिवार रात मनोज नाम के युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सत्ते और उसके दोनों बेटों को जेल भेज दिया गया। इस दौरान दोनों बेटों ने पिता को कोसते हुए कहा कि हम बहुत समझाते थे कि शराब मत पिया करो। बिना बात किसी से मत उलझा करो। किसी दिन तुम्हारे किए की सजा हमें न भुगतनी पड़ जाए। आखिर तुम्हारी वजह से हम बिना बात ही हत्यारोपी बन गए।
विज्ञापन

सीओ दौराला पंकज सिंह और इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने तीनों आरोपियों को रविवार को मीडिया के सामने पेश किया। इस दौरान मुख्य हत्यारोपी सत्यपाल उर्फ सत्ते पुत्र साधु सिंह ने बताया कि उसका विवाद ब्याज के पैसों को लेकर दीपक से हुआ था। बचाव में आया मनोज बिना बात ही मारा गया था जबकि उससे कभी उसका कोई विवाद नहीं हुआ था। मेरी गलती से मनोज मारा गया। लेकिन मेरे दोनों बेटे निर्दोष हैं। पुलिस चाहे तो उनकी जांच करा ले। सीओ ने आश्वासन दिया कि जांच करेंगे। वहीं, इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। आला कत्ल चाकू व छुरी भी बरामद कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed