फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trans became the rival wife, not so much killed girlfriend

किन्नर तो नहीं बन गया सौत, कहीं प्रेमिका ने तो नहीं मरवाया

Wed, 28 Dec 2016 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Wed, 28 Dec 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
Trans became the rival wife, not so much killed girlfriend
कार की जांच करता पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइन थाने में खड़ी इंडिका कार सोमवार शाम साकेत में हुए खौफनाक घटनाक्रम की दास्तां बता रही है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार सवार लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई। कार में गोलियों के पांच निशान मिले हैं। 24 घंटे बाद भी कार से बुलेट मिलने से साफ है कि पुलिस ने इस मामले की जांच कैसी की होगी। पुलिस ने दूसरे दिन भी कार का टेक्निकल मुआयना नहीं कराया। वहीं, इस हत्या का राज किन्नर की सलमान से दोस्ती और सलमान की प्रेमिका की किन्नर से नफरत के बीच छिपा हो सकता है।

विज्ञापन


पुलिस ने आनंद हॉस्पिटल में भर्ती राशिद, शादाब से मंगलवार को दोबारा पूछताछ की। घटनाक्रम के बारे में इन चश्मदीदों से अलग-अलग जानकारी ली। इंस्पेक्टर सिविल लाइन के मुताबिक जेल चुंगी के पास कार सवार बदमाशों ने उनकी इंडिका कार को ओवरटेक किया। बाइक पर तीन बदमाश उनकी कार के पीछे-पीछे चल रहे थे। कार चला रहे शादाब को शक हुआ था तो उसने स्पीड बढ़ाने की कोशिश की थी। लेकिन उनकी कार के आगे चल रही कार में बदमाशों के साथी सवार थे, जिन्होंने अपनी कार की स्पीड धीमी कर ली थी। इंडिका जब साकेत में किडनी हॉस्पिटल के सामने पहुंची तो बदमाशों ने कार आगे अड़ा दी। शादाब ने कट मारकर निकलने का प्रयास किया। तभी बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। कार में पीछे गोली मारी, जोकि किन्नर शमशाद की कमर में लगी। दूसरी गोली शादाब के पैर में लगी। इससे पहले तीसरे गोली चलती कि राशिद ने शीशा तोड़कर एक बदमाश की पिस्टल पकड़ ली। छीनाझपटी में राशिद के सीने में गोली लगी। जबकि कमर में गोली लगने के चलते किन्नर से कार से नहीं उतरा गया। बदमाशों ने कार में कई गोलियां मारीं और फिर एक गोली किन्नर के सिर से सटाकर मार दी। जिसमें किन्नर की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार दोपहर इस कार से पिस्टल की एक और बुलेट मिली। जबकि तीन बुलेट पहले मिली थीं।
विज्ञापन


प्रेमिका और इलाके पर फोकस 
पुलिस ने बताया कि सलमान की किन्नर शमशाद उर्फ सोनाली से खास दोस्ती थी। वही उसका सारा खर्च उठाता था। जिससे सलमान की प्रेमिका नाराज रहती थी। इसको लेकर कई बार दोनों में विवाद भी हुआ था। क्राइम सीन पर गौर करें तो बदमाशों ने किन्नर को ही अपना टारगेट बनाया था। किन्नर कार में पीछे की सीट पर राशिद और आमिश के बीच में बैठा था। बावजूद सिर्फ उसकी हत्या हुई। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं हत्या इलाके के विवाद में तो नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिली लोकेशन
पुलिस के मुताबिक जेल में बंद सलमान और फईक व सारिक की पुरानी रंजिश चल रही है। नामजद मुख्य आरोपी फईक और उसके भाई सारिक की लोकेशन कोतवाली इलाके में आयी है। दोनों भाई घटनास्थल पर नहीं थे। किन्नर का भी पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला है।


आरोपी मोहसिन गिरफ्तार 
किन्नर हत्याकांड में सिविल लाइन पुलिस ने एक आरोपी मोहसिन निवासी कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बोला कि गिरफ्तारी के बाद उसको हत्या में नामजद किया गया है। पुलिस का दावा है कि चश्मदीद घायलों की शिकायत पर उसको गिरफ्तार किया है। मोहसिन नामजद सारिक का रिश्तेदार बताया गया। पुलिस ने मंगलवार को मोहसिन को भी नामजद किया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन का कहना है कि मोहसिन इस वारदात में शामिल होना बताया है। चश्मदीद घायलों ने उसकी पहचान कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed