फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three fines in Bado's fines

बद्दो की फरारी में तीन इनामी गिरफ्तार

Fri, 05 Apr 2019 03:29 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Fri, 05 Apr 2019 03:29 AM IST
विज्ञापन
Three fines in Bado's fines
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला
  मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो को पुलिस कस्टडी से भगाने के मामले में नामजद तीन आरोपी बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के हत्थे चढ़ गए। तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम था।
विज्ञापन

अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लल्लू मक्कड़, सोनू सहगल व डिपिन सूरी हैं। तीनों को दक्षिणी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को शुक्रवार को दिल्ली पुलिस अदालत में पेश कर रिमांड लेगी। आरोपियों को पेशे से व्यवसायी बताया है, जिन्होंने कुख्यात बदन सिंह बद्दो के फरार होने की योजना बनाने में भी अहम भूमिका निभाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस तीनों के खिलाफ पहले से दर्ज आपराधिक मामलों की भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बद्दो को ढूंढ नहीं पाई पुलिस
बदन सिंह बद्दो की तलाश में पुलिस दावा करती है कि उनकी 11 टीमें लगी हैं। क्राइम ब्रांच और एसटीएफ भी बद्दो को ढूंढ रही है। एक सप्ताह बीतने के बावजूद भी पुलिस उसका सुराग नहीं लगा पाई। पुलिस ने बताया कि कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं, जिसको अभी बताया नहीं जा सकता। पुलिस ने बद्दो का पता लगाने के लिए लुकआउट नोटिस भी जारी किया है। वहीं, बददो की पत्नी जैस्मिन सिद्धू आरोपी बेटे सिकंदर को बेगुनाह बताकर आस्ट्रेलिया से उसकी पैरवी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदर समेत आठ की तलाश
28 मार्च को बददो दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल से फर्रुखाबाद पुलिस की कस्टडी से भाग गया था। इस मामले में ब्रह्मपुरी थाने में 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। जिसमें फर्रुखाबाद के छह पुलिसकर्मी समेत नौ लोगों को जेल भेजा था। बददो पर ढाई लाख रुपये का इनाम है। वहीं, एसएसपी नितिन तिवारी ने बद्दो को भगाने के मामले में बददो के बेटे सिकंदर समेत आठ लोगों पर 25-25 हजार का इनाम किया था। फरार आरोपियों की मेरठ पुलिस तलाश कर रही थी। इसे पहले पुलिस उनको गिरफ्तार करती कि वह दिल्ली पहुंच गए। जहां उनको गिरफ्तार कर लिया गया।
पांच आरोपी अभी फरार
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह के मुताबिक होटल मालिक मुकेश गुप्ता, पपीत बढ़ला समेत पांच आरोपी अभी फरार हैं। जिसमें मुकेश गुप्ता भी मेरठ कचहरी में सरेंडर की अर्जी लगा चुका है। लेकिन पेश नहीं हुआ। पुलिस कहती कि जेल में बंद फर्रुखाबाद के छह पुलिसकर्मी समेत सभी आरोपियों पर गंभीर धारा लगने के बाद उन्होेंने सरेंडर नहीं किया है। पुलिस उनको लगातार तलाश करने में जुटी है।


सुशील मूंछ का पीछा कर रहे दो युवक दबोचे  
मुजफ्फरनगर/मेरठ।
सोहरका परतापुर में मां-बेटे की हत्या और अन्य मामलों में आरोपी माफिया सरगना सुशील मूूंछ का बुधवार को कोर्ट में पेशी के दौरान जिला जेल के गेट से कचहरी परिसर तक दो संदिग्ध युवकों ने लगातार पीछा किया। क्राइम ब्रांच ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। चर्चा रही कि सुशील मूंछ की हत्या की साजिश रची जा रही है। एक लाख के इनामी रहे कुख्यात सुशील मूंछ ने हाल ही में नई मंडी के चर्चित सुशील उर्फ चीकू हत्याकांड में कोर्ट में सरेंडर किया था, जिसे 12 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। बुधवार को सुशील मूंछ को वन्य जीव अधिनियम के एक मामले में जेल से कड़ी सुरक्षा के तहत कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। सूत्रों के अनुसार साकेत कॉलोनी निवासी दोनों युवकों के साथ तीसरे व्यक्ति का भी नाम सामने आया है, जिसने उन्हें सुशील मूंछ पर नजर रखने के लिए कहा था। एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि पकड़े गए दोनों संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed