सावधान: फेसबुक पर पहले दोस्ती, फिर ठगी, सामने आए ये तीन मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर पहले दोस्ती की और उसके बाद ठगी कर ली। साइबर सेल में एक माह में ऐसे तीन मामले सामने आए हैं। साइबर सेल इन मामलों की जांच कर रहा है। ये तीनों मामले यूपी के मेरठ शहर के हैं।
खाते से 30 हजार निकाले
परतापुर निवासी राकेश बाईपास स्थित एक कॉलेज में बीकॉम का छात्र है। राकेश ने बताया कि एक माह पहले फेसबुक पर एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। युवती ने खुद को नोएडा की एक कंपनी में जॉब करने की बात कही। आरोप है कि युवती ने अपनी समस्या बताकर नया सिम खरीदने के लिए आधार कार्ड की कॉपी मांगी। जब उसने आधार कार्ड का फोटो भेजा तो एक ओटीपी नंबर मोबाइल पर आया। उसके बाद युवक से ओटीपी भी पूछ लिया। बाद में युवक के मोबाइल पर मैसेज आया कि बैंक खाते से 30 हजार रुपये निकल गए।
युवती के नाम से बनाई फर्जी आईडी
एल ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी बीकॉम के छात्र के अनुसार उसकी एक छात्रा से फेसबुक पर चैटिंग होती थी। उस युवती के नाम पर और फोटो लगाकर किसी ने फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। मदद के नाम पर बैंक खाते में 20 हजार रुपये मांगे। उसने पैसे ट्रांसफर कर दिए। बाद में युवती ने बताया कि उसने परेशानी के नाम पर कोई पैसे नहीं मांगे। जांच में सामने आया कि साइबर क्रिमिनल ने युवती की यह ठगी की है।
फेसबुक पर भेजा लिंक, खाता खाली
एल ब्लकैलाशपुरी नौचंदी निवासी युवक ने शिकायत में बताया कि उसकी फेसबुक पर एक महिला से दोस्ती हुई थी। महिला अपने को मेरठ का बताती थी। महिला ने मैसेज में एक लिंक भेजा था। जब युवक ने लिंक पर क्लिक किया तो बैंक खाते से तीन दिन में 36 हजार रुपये निकल गए।
चल रही है जांच
साइबर सेल की टीम जांच कर रही है। ऐसे मामलों में सामने आता है कि दूसरे राज्यों में बैठे सरगना धोखाधड़ी कर रहे हैं। - रामअर्ज, एसपी क्राइम
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/