फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   three boy murdered in rohta

गन्ने के खेत में मना रहे थे रंगरलियां, विरोध करने पर बरसा दी गोलियां, सांप्रदायिक तनाव

Sat, 04 Mar 2017 08:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 04 Mar 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
three boy murdered in rohta
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रोहटा थाना क्षेत्र के बाड़म गांव के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह गांव के तीन युवकों को दूसरे समुदाय के युवकों ने गोली मार दी। सारा विवाद दूसरे समुदाय के युवकों का खेत में दो छात्राओं के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद हुआ। गोलीबारी की सूचना पर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी छात्राओं के साथ फरार हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर बाड़म के अलावा दमगढी-रासना गांव में सांप्रदायिक तनाव बना है। जहां पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रोहटा क्षेत्र के बाड़म गांव निवासी शिवनंदन का बेटा कृष्ण सुबह करीब 11 बजे खेत पर गया था। उसके खेत के पास एक स्कूटी और बाइक खड़ी थी, जहां पर दो युवक आपस में बातचीत कर रहे थे। कृष्ण ने दोनों युवकों से वहां पर खड़े होने की बात पूछी। जिस पर दोनों युवकों ने उसे धमकाते हुए वहां से जाने को कह दिया। तभी कृष्ण को अपने ईख के खेत में दो छात्राएं स्कूल ड्रेस में देखीं। कृष्ण ने इस बात का विरोध किया तो खेत से दो और युवक बाहर आ गए।

विज्ञापन

आमने-सामने आए दो गांवों के लोग

three boy murdered in rohta
पीड़ित युवक

इसको देखते हुए कृष्ण ने अपने दोस्त कपिल और गौरव को गांव से बुला लिया। जबकि उन युवकों ने भी फोन करके आधा दर्जन युवक वहां बुला लिए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद दोनों छात्राएं भी खेत से निकल आईं। कृष्ण, कपिल और गौरव के शोर मचाने पर युवकों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। जिसमें एक गोली कृष्ण के कंधे पर और दूसरी गोली कपिल के पैर में लगी। जबकि एक गोली गौरव के हाथ से छूती हुई निकली। तीनों युवकों को गोली लगने की सूचना पर गांव से सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

आरोपियों का गांव दमगढी-रासना भी पास में बताया गया। जहां से दो दर्जन से अधिक लोग खेतों पर पहुंचे। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आए तो सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। बखेड़ा होने से पहले ही रोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से तीनों घायलों को पहले रोहटा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से तीनों युवकों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

नामी स्कूल की बताईं छात्राएं

three boy murdered in rohta
पीड़ित युवक

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों छात्राओं ने मेरठ कैंट स्थित एक नामी स्कूल की ड्रेस पहनी हुई थी। दोनों एक ही स्कूटी से जंगल में आई थीं। छात्राओं के मोबाइल फोन में आरोपियों के नंबर मिले हैं। आरोपी युवक और छात्राएं कई दिनों से फोन पर बातचीत कर रहे थे। बाड़म के ग्रामीणों का कहना है कि हमलावरों ने सीधे गोली चलाई थी। गनीमत रही है कि गोली से किसी की जान नहीं गई।

हमलावरों पर केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि घायल कृष्ण के पिता शिवनंदन ने दमगढी-रासना निवासी अताउर्रहमान पुत्र सगीर सहित कई अज्ञात के खिलाफ रोहटा थाने में हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने एक आरोपी युवक और उसके साथ मौजूद छात्रा का मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस को सौंपा है। रोहटा इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed