फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The young man put on chemical

रंग के बहाने युवक पर केमिकल डाला, आग लगाई  

Sat, 26 Mar 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 26 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
The young man put on chemical
अस्पताल में भर्ती केमिकल से झुलसा युवक। - फोटो : अमर उजाला
हरिजन बस्ती में पुराने विवाद के चलते एक युवक पर रंग के बहाने केमिकल डालकर आग लगा दी गई। बुरी तरह झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी दोनों आंखों की रोशनी जाना बताया। पीड़ित पक्ष ने पड़ोस के दो भाईयों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इंस्पेक्टर के अनुसार जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हरिजन बस्ती निवासी ईलम सिंह (45) पुत्र सिट्टू राज मिस्त्री है। उसकी कुछ माह पूर्व पड़ोसी युवक से कहासुनी हो गई थी। जिस पर ग्रामीणों ने बीचबचाव करा दिया था। आरोप है कि पड़ोसी दो भाई बृहस्पतिवार को ईलम सिंह को होली खेलने के बहाने घर से बुलाकर ले गए।
विज्ञापन


इसके बाद ईलम के ऊपर रंग के बजाय केमिकल डालकर उसे आग लगा दी गई। बुरी तरह झुलसे ईलम ने शोर मचाया तो वहां पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉ. रवींद्र सिंह और डॉ. भानुप्रताप ने बताया कि ईलम सिंह का चेहरा झुलसने से उसकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह करीब 35 फीसदी झुलसा है। वहीं, घायल ईलम सिंह के बेटे भूरा ने दौराला थाने में पड़ोसी दोनों भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दौराला परशुराम ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर जांच की जा रही है। 


जीवन में पसरा अंधेरा
ईलम सिंह के परिवार में पुत्र ऋषिपाल, कन्नू और भूरा तथा पत्नी कमला हैं। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ईलम के भतीजे अजय ने बताया कि मामूली कहासुनी में रंजिश के चलते ईलम सिंह के जीवन में हमेशा के लिए अंधेरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed