फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The sister-in-law and the drug had a tantric Sungakr looted, police involved in search

तांत्रिक ने देवरानी-जेठानी को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा, दोनों भाईयों को इस बहाने भेजा था बाहर

Thu, 02 Mar 2017 04:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 02 Mar 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
The sister-in-law and the drug had a tantric Sungakr looted, police involved in search
थाने पर पीड़ितों के परिजन

शोभापुर गांव में दो परिवारों ने अंधविश्वास में पड़कर करीब तीन लाख के जेवर और 25 हजार रुपये गंवा दिए। तांत्रिक ने घर की दशा ठीक करने का झांसा देकर दोनों घरों में तंत्र-मंत्र का ड्रामा किया। घर के मुखिया को तांत्रिक क्रिया का सामान नहर में फेंकने के लिए भेज दिया। फिर घर की महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवर और नगदी समेटकर फरार हो गया। पुलिस तांत्रिक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शोभापुर निवासी छोटे पुत्र जयप्रकाश ने घर की दशा ठीक न चलने की बात कहकर एक तांत्रिक से संपर्क किया था। तांत्रिक मंगलवार देर शाम उसके घर पहुंचा। उसने छोटे को बताया कि उसके घर की गृह चाल व दशा ठीक नहीं है। इसके लिए तांत्रिक क्रिया करनी होगी। तांत्रिक ने छोटे से ही तंत्र-मंत्र का सामान मंगवाया। तांत्रिक क्रिया करने के बाद तांत्रिक ने छोटे से कहा कि वह यह सामान भोले की झाल में बहा आए, तब तक वह घर पर मंत्र पढ़ता रहेगा। 

विज्ञापन

तांत्रिक ने दोनों को नशीला पदार्थ सुंघाया

The sister-in-law and the drug had a tantric Sungakr looted, police involved in search
यूपी पुलिस

छोटे के जाते ही तांत्रिक ने उसकी पत्नी रजनी और जेठानी बबली से घर में रखे जेवरात और नगदी लाने को कहा। दोनों महिलाएं झांसे में आ गईं। इस बीच तांत्रिक ने दोनों को नशीला पदार्थ सुंघाया और जेवर व नगदी समेटकर फरार हो गया। काफी देर बाद दोनों को होश आया और छोटे घर लौटा। तलाश के बाद भी तांत्रिक का सुराग नहीं लगा।

वहीं गांव के ही प्रवीण कुमार पुत्र राज कुमार ने पुलिस को बताया कि यही तांत्रिक उसके घर पर भी गया था। वहां पर उसने गृह चाल व दशा ठीक करने के बहाने उसे तांत्रिक क्रिया का सामान नहर में डालने के लिए भेज दिया था। उसके जाने के बाद उसकी पत्नी से भी घर के जेवरात और नगदी मंगा ली थी। बाद में नशीला पदार्थ सुंघाकर सारे जेवरात व पैसे समेट लिए थे। तीनों महिलाओं ने बताया कि तांत्रिक करीब तीन लाख रुपये के जेवरात और 25 हजार रुपये लेकर फरार हुआ है। पीड़ितों ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed