{"_id":"5c78474dbdec22737a3691c0","slug":"the-sensational-ending-of-premkatha-started-with-the-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकथा से शुरू ‘प्रेमकथा’ का सनसनीखेज अंत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामकथा से शुरू ‘प्रेमकथा’ का सनसनीखेज अंत
Fri, 01 Mar 2019 02:11 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Gaurav sharma
Updated Fri, 01 Mar 2019 02:11 AM IST
सार
- गंगानगर में मां के साथ रामकथा करने आया था आरोपी रोहित
- फौजी को प्रेम कथा का चला था पता, रोहित को दी थी धमकी
- रोहित के दोस्त अजय त्यागी ने मारी थी फौजी के सिर में गोली
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
गंगानगर में फौजी सुनील चौधरी पर जानलेवा हमले की कहानी चैनलों पर दिखाई जाने वाले क्राइम बेस धारावाहिकों जैसी है। फौजी की पत्नी की ‘प्रेम कथा’ रामकथा से शुरू हुई और अंत भी सनसनीखेज हुआ है। खुद पर खतरा मंडराया तो प्रेमी ने फौजी को जान से मारने के लिए हमेशा के लिए यह राज दफनाने की साजिश रची। फौजी ने धमकी दी थी कि वह रिटायरमेंट के बाद उनको देख लेगा। इससे पहले फौजी का रिटायरमेंट होता, आरोपी ने अपने दोस्त के संग मिलकर फौजी पर हमला कर दिया। फौजी दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती है। फौजी की हालत अभी गंभीर बनी है।
महिला, प्रेमी और दोस्त गिरफ्तार
पुलिस ने फौजी पर हमले के मामले में उसकी पत्नी, प्रेमी रोहित शर्मा और उसके दोस्त अजय त्यागी निवासी मुबारिकपुर खेकड़ा बागपत को गिरफ्तार कर लिया है। हमले का राजफाश होते ही फौजी की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी होते ही गंगानगर पुलिस ने उसको कस्टडी में लिया है। तीनों आरोपियों को गंगानगर पुलिस प्रेसवार्ता में खुलासा करने के बाद कोर्ट में भेजने की बात कह रही है।
विज्ञापन
रामकथा से शुरू प्रेमकथा
पुलिस के मुताबिक रोहित शर्मा की मां रामकथा या धार्मिक स्थलों पर पूजा पाठ करने के लिए जाती है। करीब सात-आठ महीने पहले गंगानगर में एक सार्वजनिक स्थल पर रोहित अपनी मां के साथ रामकथा सुनने के लिए आया था। जहां पर फौजी की पत्नी भी रामकथा सुनने के लिए आई थी। इस दौरान फौजी की मुलाकात रोहित से हुई। दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए। जहां से प्रेम कथा का सिलसिला दोनों के बीच शुरू हो गया।
विज्ञापन
फौजी को चला था पता
पत्नी के रोहित से संबंध होने की जानकारी फौजी को चल गई थी। इसको लेकर फौजी ने रोहित को चेताया था कि वह उसके पत्नी से दूरी बना ले। अन्यथा अंजाम ठीक नहीं होगा। रोहित अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वह लगातार फौजी की पत्नी से बातचीत करता रहा। लोगों ने बताया कि गंगानगर में कई लोगों को इस मामले की जानकारी थी।
रिटायरमेंट से पहले हमला
आरोपी रोहित ने बताया कि फौजी ने धमकी दी कि रिटायरमेंट होने के बाद वह उसको देख लेगा। जिस पर रोहित ने फौजी की पत्नी के संग मिलकर हत्या की साजिश रची। पत्नी भी बोल चुकी थी कि अब फौजी का व्यवहार बदल गया है। वह उसको पीटता है। फौजी का रिटायरमेंट 31 मार्च को होना है। इससे पहले रोहित ने यह सारी प्लानिंग बनाई।
अजय ने मारी गोली
रोहित शर्मा की गांव के अजय त्यागी से दोस्ती है। रोहित ने इस प्लानिंग में अजय त्यागी को शामिल कर लिया था। अजय ही अवैध पिस्टल लेकर आया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि अजय त्यागी ने फौजी को गोली मारी। पुलिस ने पिस्टल भी बरामद कर ली। आरोपी अजय की स्कूटी का नंबर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। मोबाइल की सीडीआर और स्कूटी नंबर के जरिये हमलावरों तक पुलिस पहुंची।
प्लानिंग के साथ की वारदात
घटना बीती रविवार शाम की है। फौजी को उसकी पत्नी स्कूटी सीखने के बहाने गंगानगर पी-पॉकेट में लेकर आई। प्लानिंग के अनुसार रोहित और अजय पहले से वहां मौजूद थे। रोहित को फौजी जानता था, इसके चलते अजय ने फौजी को रोका। अजय ने जैसे ही फौजी को पकड़ा, तभी रोहित दौड़कर वहां पहुंच था। रोहिन ने फौजी को पकड़ा और अजय ने उसको गोली मारी।