फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The murder of a young man by cutting the ax, suspect ... illegal relationship with a woman

महिला से अवैध संबंध के शक में कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या

Tue, 18 Jul 2017 02:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 18 Jul 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
The murder of a young man by cutting the ax, suspect ... illegal relationship with a woman
युवक की हत्या

यहां मंगलवार तड़के एक युवक को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन की। शक जताया जा रहा है कि युवक के किसी महिला से अवैध संबंध थे। लेकिन सच्चाई जांच होने के बाद ही सामन आएगी। मेरठ में लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। जैसे ही इस घटना का लोगों को पता चला तो मोहल्ले में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि मृतक का बेटा जावेद आज सुबह करीब पांच बजे पिता के पास गया और उसने रोजाना की तरह घेर का दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो बेटे को कुछ शक हुआ और वह पड़ोसी की छत से अंदर गया तो वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को जानकारी दी और पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की पूरी छानबीन की और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बेटे जावेद से पूछताछ की तो उसने बताया कि किसी से कोई रंजिश नहीं थी। माना जा रहा है कि लूट के इरादे आये बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। या फिर युवक के किसी महिला से अवैध संबंध थे।

विज्ञापन

The murder of a young man by cutting the ax, suspect ... illegal relationship with a woman
युवक की हत्या के बाद पहुंची पुलिस

वहीं युवक की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। शक यह भी जताया जा रहा है कि युवक के किसी महिला से संबंध थे। मगर सच्चाई क्या है यह जांच होने के बाद ही सामने आएगा। सूचना मिलने पर एसओ समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

बता दें कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अलाऊद्दीन पुत्र वहीद उम्र करीब 55 साल का अहमदनगर गली नंबर 10 में उसका मकान है जहां उसका पूरा परिवार रहता हैं। वहीं लख्खीपुरा गली नंबर 26 में उसका घेर हैं जहां उसने डेरी खोल रखी थी और वह रोज अपने घेर में ही सोता था। सोमवार की रात को भी वह हर रोज की तरह रात को सोने गया था। लेकिन जब सुबह को बेटा जावेद घेर में पहुंचा तो वहां का नजारा देख उसके होश गए। बता दें कि उनके पड़ोस में निजामुद्दीन के मकान में जावेद किराए पर रहता हैं। उसकी छत पर खून के छींटे पड़े मिले। पुलिस मामले की पूरी छानबीन कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed