{"_id":"5e24b5018ebc3e4af66cd9fd","slug":"the-many-accused-has-fired-on-a-man-during-birthday-party-at-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पार्टी में युवक को गोली मारी, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बर्थडे पार्टी में युवक को गोली मारी, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 20 Jan 2020 01:33 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जनपद के दौराला में रविवार देर रात जन्मदिन पार्टी में हुए विवाद में युवक को गोली मार दी गई। परिजनों ने पार्टी में आए कुछ लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया। वहीं परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरिलक्ष्मी लोक निवासी विक्रांत चौधरी (40) रविवार रात अपने रिश्तेदार व दोस्त मंजीत निवासी दौराला के यहां जन्मदिन पार्टी में गए थे। पुलिस के अनुसार, मंजीत के घर पर बेटे के जन्मदिन का कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच विक्रांत का कुछ रिश्तेदारों से विवाद हो गया। उन्होंने विक्रांत को पिस्टल की बट से पीटा और सिर में गोली मार दी। घायल विक्रांत को मोदीपुरम के एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी पर परिजन अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर दौराला जनक सिंह ने बताया कि मंजीत के बेटे की जन्मदिन पार्टी में शराब पीने को लेकर विवाद हुआ। विक्रांत के सिर से गंभीर चोट आई है। गोली लगी है या मारपीट से चोट आई है। इस बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/